फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Purnia DIG's son killed in Gangtok

डीआईजी के बेटे को पीट पीटकर मार डाला

Mon, 20 May 2013 07:45 PM IST
गंगटोक/एजेंसी
गंगटोक/एजेंसी Updated Mon, 20 May 2013 07:45 PM IST
विज्ञापन
Purnia DIG's son killed in Gangtok
बिहार में पदस्थ डीआईजी के बेटे को पब में विवाद के बाद पांच युवकों ने पीट पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


सिक्किम मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का छात्र रक्षित सिंह मीणा पूर्णिया के डीआईजी बीएस मीणा का बेटा था और सिक्किम में पढ़ाई कर रहा था।

रक्षित पटना के पूर्व एसएसपी और वर्तमान में पूर्णियां के डीआईजी बच्चू सिंह मीणा का इकलौता बेटा था।

सूत्रों के अनुसार रक्षित बीते 18 मई की रात अपने कुछ दोस्तों के साथ गैंगटोक में स्थित लाइव एंड लाऊड नाइट क्लब में गया था जहां डांस के दौरान उसके दोस्तों की झडप कुछ स्थानीय छात्रों से हो गई।

उस समय तो किसी तरह मामले को शांत कर लिया गया पर जैसे ही रक्षित के दोस्तो की संख्या कम हुई नाईट क्लब में मौजूद स्थानीय छात्र रक्षित और उसके मित्रों पर टूट पडे।
विज्ञापन


विरोधियों को भारी पडता देख रक्षित के मित्र उसे अकेला छोड भाग चले।

इसके बाइ स्थानीय छात्र जो वहां के परंपरागत हथियार खुखरी से लैस थे ने आधी रात के बाद रक्षिात की जमकर पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई।

सुबह तक रक्षित की लाश नाइट क्लब के बाहर ही पड़ी रही। सुबह जब मामले की जानकारी पुलिस को हुई तब पुलिस सक्रिय हुई।

गौरतलब है कि पटना के पूर्व एसएसपी व डीआईजी विनीत विनायक अभी सिक्किम में ही आईजी पद पर तैनात हैं और वह बच्चू सिंह मीणा के बैचमेट भी हैं।

मई माह में ही बीएस मीणा अपने बेटे से मिलने सिक्किम गए थे जहां की तस्वीर उन्होंने फेसबुक पर डाल अपने मित्रों के आईक्यू की परीक्षा लेते हुए यह पूछा था कि बताएं कि मई के मौसम में यह बर्फानी जगह कहां की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इस मामले में सिक्किम पुलिस ने अबतक पांच स्थानीय छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed