फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   puducherry lt governor virendra kataria sacked

पुडुचेरी के उपराज्यपाल को किया बर्खास्त

Sat, 12 Jul 2014 01:44 PM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
puducherry lt governor virendra kataria sacked

नरेंद्र मोदी सरकार ने पुडुचेरी के उपराज्यपाल वीरेंद्र कटारिया को बर्खास्त कर दिया है। राष्ट्रपति भवन से शुक्रवार देर रात बयान जारी कर कहा गया, ‘राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि श्री वीरेंद्र कटारिया को पुडुचेरी के उप राज्यपाल का ऑफिस छोड़ना होगा।’

विज्ञापन


अंडमान व निकोबार के उप राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अब इस पदभार को अगली व्यवस्था होने तक संभालेंगे।

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद 81 वर्षीय कटारिया को यूपीए सरकार ने पिछले साल जुलाई में पुडुचेरी का उप राज्यपाल नियुक्त किया था। उन्होंने पूर्व कांग्रेसी सांसद इकबाल सिंह की जगह यह पद संभाला था।
विज्ञापन

अब तक छह राज्यपाल दे चुके हैं इस्तीफा

puducherry lt governor virendra kataria sacked

उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार ने सत्ता संभालते ही यूपीए सरकार द्वारा नियुक्त राज्यपालों को पद से हटने के अल्टीमेटम दे दिया था। कई राज्यपालों ने इस कदम को असंवैधान‌िक बताते हुए पद से हटने से इनकार किया।

लेकिन केंद्र के दबाव के कारण अब तक छह राज्यपाल इस्तीफा दे चुके हैं।

जिन राज्यपालों को कार्यकाल खत्म होने के कगार पर है, उन्हें दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है। यूपीए सरकार द्वारा नियुक्त गुजरात की राज्यपाल कमला बेनीवाल का तबादला मिजोरम किया जा चुका है। 87 वर्षीय बेनीवाल के कार्यकाल में महज चार महीने बचे हैं।

राज्‍यपाल पद के ‌लिए बनी रही भाजपा नेताओं की सूची

puducherry lt governor virendra kataria sacked

कटारिया को हटाने का फैसला ऐसे समय में आया है, जब केंद्र सरकार खाली पड़े राज्यपालों के पदों पर नियुक्ति के लिए भाजपा के बुजुर्ग नेताओं की सूची बनाने में जुटी है।

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और अन्य शीर्ष नेताओं के बीच इस मुद्दे पर बातचीत हो चुकी है।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला एक तरह से यूपीए सरकार के दौरान नियुक्त राज्यपालों के लिए संकेत है कि वे या तो पद छोड़ दें, नहीं तो उन्हें हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन

ये हो सकते हैं नए राज्यपाल

puducherry lt governor virendra kataria sacked

भाजपा के केसरी नाथ त्रिपाठी, राम नाइक, लालजी टंडन, कैलाश जोशी, ओ राजगोपाल और शांता कुमार को राज्यपाल की दौड़ में आगे माना जा रहा है।

इससे पहले केंद्र सरकार के दबाव में बीएल जोशी (यूपी), एमके नारायणन (पश्चिम बंगाल), शेखर दत्त (छत्तीसगढ़), अश्विनी कुमार (नगालैंड) और बीवी वांछू (गोवा) पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं, जबकि एचआर भारद्वाज (कर्नाटक) और देवानंद कंवर (त्रिपुरा) रिटायर हो चुके हैं।

नगालैंड के राज्यपाल वक्कम बी. पुरुषोत्तमन ने कल इस्तीफा दे दिया था। वे बगैर उनकी मर्जी पूछे मिजोरम से नगालैंड तबादला किए जाने से नाराज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed