फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   publicity hungry kejriwal making baseless malicious accusations says anu tandon

केजरीवाल के आरोप बेबुनियाद: अनु टंडन

Fri, 09 Nov 2012 09:12 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 09 Nov 2012 09:12 PM IST
विज्ञापन
publicity hungry kejriwal making baseless malicious accusations says anu tandon

स्विस बैंक में मनी लांड्रिग के जरिए कथित रूप से काली कमाई जमा होने के अरविंद केजरीवाल के आरोपों को कांग्रेस सांसद अनु टंडन ने बेबुनियाद बताया है।

विज्ञापन


टंडन ने कहा है कि केजरीवाल राजनेता के तौर पर चमकने के लिए किसी पर भी झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद अफसोसजनक है कि देश हित में कुछ करने के बजाय निम्न स्तर के मसले उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल ने अनु टंडन पर आरोप लगाया है कि उनके रिलायंस इंडस्ट्री से रिश्ते हैं और उनके नाम पर स्विस बैंकों में करोड़ों की रकम जमा हुई है। साथ ही केजरीवाल ने टंडन के जरिए राहुल गांधी पर भी निशाना साध दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टंडन राहुल गांधी के कोर ग्रुप में शामिल हैं। इसलिए उन्हें उत्तर प्रदेश के उन्नाव की लोकसभा टिकट दिया गया था। केजरीवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बारे में अनु टंडन ने फिलहाल इंकार किया है।

उन्होंने कहा कि वह अपना कीमती समय ऐसे निराधार आरोपों में फंस कर बर्बाद करना नहीं चाहतीं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि केजरीवाल सस्ता प्रचार हासिल करने के लिए राहुल गांधी जैसी बड़ी हस्ती का नाम उछाल रहे हैं। यह बेहद घटिया हरकत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed