फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   public wants answers and action says sonia

जवाब और कार्रवाई चाहती है जनता: सोनिया

Sun, 20 Jan 2013 11:29 PM IST
जयपुर/ब्यूरो
जयपुर/ब्यूरो Updated Sun, 20 Jan 2013 11:29 PM IST
विज्ञापन
public wants answers and action says sonia

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली गैंगरेप जैसी घटना का हवाला देते हुए रविवार को जयपुर चिंतन शिविर के अंतिम दिन कहा कि अब जनता सरकार से जवाब और कार्रवाई चाहती है। जनता की भावनाओं को देखते हुए चिंतन में महिला सुरक्षा को अहमियत दी गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार कड़े कानूनी कदमों और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए महिला संरक्षण की जिम्मेदारी निभाएगी। साथ ही सोनिया ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अगले लोकसभा चुनाव में संभल कर चलने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि चुनावों में खर्च करने के तरीकों पर विचार करने जरूरत बताई।
विज्ञापन


सही तरीके से चलने पर मिलेगा जनादेश
सोनिया गांधी ने कांग्रेस के पांच बिंदु वाले एक्शन प्लान की घोषणा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में केवल 15 महीने रह गए हैं। ऐसे में सही तरीके से और एकता के साथ चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। सबसे बड़ी चुनौती खुद को एकजुट रखकर अनुशासित रूप से लोगों के सामने अपनी भावनाएं रखने की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता नेताओं से एकता और अनुशासन की अपेक्षा करते हैं। सोनिया ने पार्टी के नेताओं से कहा कि वे अपने चहेतों के बजाय कार्यकर्ताओं को फायदा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का राजनीतिक प्रक्रिया से मोह भंग
सोनिया ने कहा कि यह स्वीकार करना होगा कि लोगों का राजनीतिक प्रक्रिया से मोहभंग हो रहा है। इसके कारणों को तलाश कर संवेदनशीलता के साथ दूर करना होगा। लोगों का भरोसा वापस पाने के लिए चुनाव सुधार और खासतौर पर राजनीतिक फंडिंग पर विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी में ऐसे समूह का गठन कर रही हैं, जो सुधार के सभी प्रस्तावों पर विचार करेगा।


गैर कांग्रेसी सरकारों का करें पर्दाफाश
कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से कहा कि वे उन गैर कांग्रेसी सरकारों का पर्दाफाश करें, जिन्होंने कांग्रेस सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को अपना बताकर लोगों को भ्रमित किया है और श्रेय लेने की कोशिश की है। उन्होंने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि पूरा विश्व वित्तीय संकट से जूझ रहा था, लेकिन उसका असर हमारे देश पर नहीं पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed