चोरों ने चुराया टॉयलट, पुलिस ने भी बनाया मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरों में स्ट्रीट लाइटें, लोहे के रॉड और बिजली के तार जैसी चीजें चोरी होने की घटनाएं आम हैं लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई टॉयलट ही चुरा ले गया हो?
ऐसा हुआ है चेन्नई में। जहां कुछ चोरों ने एक टॉयलट पर ही हाथ साफ कर दिया। चोरी किया गया टॉयलट साधारण नहीं था बल्कि मॉड्यूलर था। पुणे स्थित कंपनी साराप्लास्ट की ओर से ये मॉड्यूलर टॉयलट लगाए गए थे।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक इस मॉड्यूलर टॉयलट की कीमत 80000 रुपये बताई जा रही है।
जहां एक ओर चोरों ने टॉयलट पर अपना हाथ साफ किया, दूसरी ओर जब इस चोरी की शिकायत लेकर साराप्लास्ट का एक अधिकारी पुलिस स्टेशन पहुंचा तो उसकी शिकायत सुनकर पुलिस वालों ने उसका मजाक बनाया।
इतना ही नहीं उन्होंने उसकी शिकायत भी दर्ज नहीं की। उन्होंने कमेंट करते हुए कहा कि कोई तुम्हारा टॉयलट ही ले उड़ा। उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि क्या कोई चोर टॉयलट भी चुरा सकता है?
पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत
चेन्नई स्थित कॉरपोरेशन के अधिकारी पुलिस में इसकी शिकायत में साराप्लास्ट के अधिकारी की मदद में जुटे हैं। आपको बता दें कि चेन्नई के 12 जगहों पर इस कंपनी ने 42 टॉयलट लगाए हैं।
इस चोरी पर साराप्लास्ट के अधिकारी ने बताया कि दिसंबर में भी एक टॉयलट चोरी हुआ था जिसका आज तक पता नहीं चला है। चोरी के इस अजीबो गरीब मामले के बाद अब साराप्लास्ट के अधिकारी इसकी सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गॉर्ड रखने पर विचार कर रहा है।
उनके मुताबिक सुबह 5 से लेकर रात के 9 बजे तक टॉयलट के रख-रखाव के लिए एक व्यक्ति रहता है, लेकिन अब शायद सिक्यॉरिटी गार्ड भी रखना होगा। जिससे इन टॉयलट्स को चोरी होने से बचाया जा सके।
चोरी हुए टॉयलट के साइज की बात करें तो ये 4 फीट लंबा, 4 फीट चौड़ा, 7.5 फीट ऊंचा है। इसका वजह भी करीब 85 किलो है। फिलहाल चोरी का ये मामला बेहद अजीब है।