फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   public health system in India has collapsed says ramesh

भारत में जन स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त: रमेश

Fri, 16 Nov 2012 11:08 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 16 Nov 2012 11:08 PM IST
विज्ञापन
public health system in India has collapsed says ramesh

देश के स्वास्थ्य क्षेत्र के ढांचे को लेकर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने शुक्रवार को गहरी चिंता जताई। उन्होंने यहां कहा कि भारत में जन स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है।

विज्ञापन


रमेश के अनुसार यहां तक कि बांग्लादेश और केन्या जैसे गरीब देशों का स्वास्थ्य सूचकांक भी भारत से बेहतर है। स्वास्थ्य क्षेत्र का मूल्यांकन करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस क्षेत्र पर होने वाले खर्च का 70 प्रतिशत निजी संसाधनों से आता है।
विज्ञापन


यह बात भारत को एक अद्वितीय देश बनाती है। रमेश के अनुसार एकमात्र यही महत्वपूर्ण वजह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग कर्ज के बोझ के तले दबे रहते हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि भारत के कई हिस्सों में जन स्वास्थ्य प्रणाली सीधे तौर पर अस्तित्व में ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम ने कहा कि दुनिया के कई देशों में स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ते निजी खर्च के मुद्दे पर बहस हो रही है। सोशल इंडेक्स को बेहतर बनाने के लिए रमेश ने राज्यों की भूमिका को भी अहम बताया।

उन्होंने कम शिशु मृत्यु दर और शौचालयों की बेहतर सुविधा वाले बांग्लादेश और केन्या जैसे देशों की सफलता में महिला सशक्तिकरण को एक महत्वपूर्ण वजह करार दिया।


साथ ही जोर देकर कहा कि स्वास्थ्य का मुद्दा उनकी प्राथमिकता पर बना रहेगा। उन्होंने राज्यों से कहा कि वे गरीबी उन्मूलन के प्रयासों में अपनी भूमिका से पीछे नहीं हट सकते। रमेश के अनुसार पर्यावरण के गिरते स्तर ने भी गरीबी को बढ़ाने में भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed