{"_id":"ccbdbe8a9f7d669c41f1ff75ff29e3dc","slug":"public-choose-modi-as-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जनता ने मोदी को पीएम चुना लिया है'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'जनता ने मोदी को पीएम चुना लिया है'
अमर उजाला, नई दिल्ली, एजेंसी
Updated Sat, 07 Sep 2013 07:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री से संबंधित बयान देने के विवाद खड़े करने वाले गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के लिए नरेंद्र मोदी उपयुक्त हैं और वह उन्हें पूरा समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी को जल्द ही मोदी के नाम की घोषणा कर देनी चाहिए। हालिया इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि गुजरात दंगे मोदी के कैरियर पर एक दाग है और इसे ज्यादा बेहतर ढंग से संभाला जा सकता था।
विज्ञापन
पारिकर ने एक निजी टीवी चैनल से कहा, ‘मैं पहले ही कह चुका हूं कि मोदी निश्चित तौर पर चुनाव जीतेंगे। मैं उनका समर्थन करता हूं, वह देश के सर्वश्रेष्ठ प्रशासक हैं। आप उन्हें पीएम पद का उम्मीदवार घोषित करें या न करें, लोगों ने उन्हें पहले उम्मीदवार घोषित कर दिया है।’
विज्ञापन
मोदी को लेकर भाजपा मे आम राय को लेकर उन्होंने कहा, ‘जिस समय भाजपा ने उन्हें प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया था, देश के लोग खासतौर से युवा वर्ग ने उनका साथ देने का फैसला कर लिया था। आप अगले चुनावों में उनकी भारी जीत देखेंगे। यह मेरी भविष्यवाणी है। आम आदमी ने उन्हें पहले ही पीएम चुन लिया है।’
गुजरात दंगों पर उन्होंने कहा कि यह एक बेहद छोटी बात है, जो शुरुआती स्तर पर हुई, बस इससे ज्यादा कुछ और नहीं।
करीब तीन महीने पहले पारिकर ने स्वीकार किया था कि उनके कार्यकाल की शुरुआत में कुछ प्रशासनीय विफलता रहीं, लेकिन बाद में उन्होंने खुद को सर्वश्रेष्ठ प्रशासक के रूप में साबित किया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आपत्ति के संबंध में उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह खबरें आधारहीन हैं।