फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Public beats a man after woman calling him.

मिलने के बहाने बुलाकर मनचले को धुना

Mon, 23 Mar 2015 04:09 PM IST
Updated Mon, 23 Mar 2015 04:09 PM IST
विज्ञापन
Public beats a man after woman calling him.

फोन पर अश्लील बातें करने वाले मनचले को मिलने के बहाने डूहरी पेट्रोल पंप पर बुलाकर महिला ने खूब धुनाई की। फिर पब्लिक की मदद से आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


दरअसल, कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहने वाले महिला को कई दिनों से एक युवक फोन पर परेशान कर रहा था।

परेशान महिला ने साहस का परिचय देकर रविवार सुबह मिलने के बहाने डूहरी पेट्रोल पंप पर बुलाया। आरोपी जैसे ही पहुंचा महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

महिला ने फोन कर युवक को बुलाया

Public beats a man after woman calling him.

महिला चीख सुनकर राहगीर मौके की और दौड़े। इसी बीच महिला ने चप्पल निकालकर आरोपी युवक की पिटाई शुरू कर दी। फिर चप्पल बजाते हुए आरोपी को लेकर थाने लेकर पहुंच गई।

बीच-बीच में राहगीर भी मनचले पर यह हाथ साफ कर रहे थे। पीड़िता ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है।

कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि आरोपी की पहचान गाजियाबाद के डासना निवासी के रूप में की गई है। आरोपी कई दिन से महिला को फोन पर परेशान कर रहा था। उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रवीन रंजन ने भी महिला के साहस को सराहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed