फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pslv c-23 launched in presence of pm modi

सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ PSLV-C23

Mon, 30 Jun 2014 11:32 AM IST
Updated Mon, 30 Jun 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
pslv c-23 launched in presence of pm modi

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी सी23) का प्रक्षेपण कर लिया है।

विज्ञापन


अंतरिक्ष यान ने सोमवार को सुबह 9:52 बजे उड़ान भरी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा में मौजूद थे।

पीएसएलवी की यह 27वीं उड़ान है। पीएसएलवी ने अपने साथ सी23 अपने साथ जर्मनी, फ्रांस, सिंगापुर, कनाडा के उपग्रह लेकर उड़ान भरी।

मोदी ने दी वैज्ञानिकों को बधाई

pslv c-23 launched in presence of pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएसएलवी सी23 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण पर वैज्ञ‌ानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज हर भारतीय इस प्रक्षेपण पर गर्व महसूस कर रहा है।

मोदी ने कहा कि आज तकनीक आम आदमी से जुड़कर तरक्की के नए मौके दे रही है। उन्होंने कहा कि भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की एक समृद्ध विरासत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयललिता ने किया मोदी का स्वागत

pslv c-23 launched in presence of pm modi

यान को पहले सोमवार सुबह 9:49 बजे छोड़ा जाना था लेकिन इस दौरान अंतरिक्ष में इसके मार्ग पर कुछ खगोलीय पिंडों के आने के खतरे को देखते हुए इसका समय बदलकर 9:52 बजे कर दिया गया।

पीएसएलवी सी23 रॉकेट की लांचिंग के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की तमिलनाडु की यह पहली यात्रा है। मोदी विशेष विमान से श्रीहरिकोटा पहुंचे।

तमिलनाडु और कर्नाटक के राज्यपाल के रोसैया और मुख्यमंत्री जयललिता ने वीआईपी लॉज में मोदी का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed