फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   protests in india after delhi gang rape victim dies

गैंगरेप पीड़िता की मौत पर पूरे देश में उबाल

Sat, 29 Dec 2012 11:45 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 29 Dec 2012 11:45 PM IST
विज्ञापन
protests in india after delhi gang rape victim dies

छह महीने में नौ देवियों का पर्व मना अपनी बेटियों को पूजने वाले देश की एक बेटी आज हैवानियत के आगे हार गई। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लोग गुस्से में हैं और दोषियों को सजा-ए-मौत की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


लोगों के गुस्से और वेदना का आलम यह है कि अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनकी आंखें भर आ रही हैं और गला रूंध जा रहा है। इस घटना के विरोध में कश्मीर से कन्याकुमारी तक और गुजरात से पूर्वोत्तर तक धरना और विरोध प्रदर्शन हो रहा है। लोग घरों को छोड़कर सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


राजस्थान की राजधानी जयपुर में महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित छात्रा भले ही उनके साथ नहीं रही, लेकिन उसे न्याय दिलाने की खातिर वे संघर्ष जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि बडे़ दुख की बात है कि इस घटना के बाद भी सरकार अब तक महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विभिन्न संगठनों ने छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जिससे कि आने वाले समय में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

के रल में भी छात्रा की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वे सड़कों पर उतर आए। यहां महिला संगठनों और सांस्कृतिक हस्तियों ने कहा कि मौजूदा कानून में बदलाव कर ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि बलात्कार के दोषियों को मौत की सजा मिले।


छात्रा की मौत से कर्नाटक में भी उबाल है। यहां महिलाओं और छात्राओं ने दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है। बंगलूरू में इस घटना पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए छात्राएं रो पड़ीं। मुंबई में लोगों ने शांति मार्च निकाला और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और देश के हर राज्य के हर शहर में धरना-प्रदर्शन कर लोगों ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed