फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   protests at the inauguration of the New Delhi chapter of the Bihar foundation

दिल्ली में नीतीश से धक्का-मुक्की, मंच पर हंगामा

Sat, 08 Aug 2015 08:44 PM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
protests at the inauguration of the New Delhi chapter of the Bihar foundation

दिल्ली में शनिवार को आयोजित बिहार फाउंडेशन चैप्टर के कार्यक्रम में जबरदस्त हंगामा हो गया। बताया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ज्यों ही मंच पर भाषण देना शुरू किया तो सभा में हंगामा हो गया।

विज्ञापन


बताया गया कि हंगामा कर रहे कुछ लोगों ने मंच पर सीएम नीतीश कुमार के साथ धक्कामुक्की भी की। सभा में नीतीश कुमार के के खिलाफ नारेबाजी की गई। बताया गया की कानून व्यवस्था को लेकर करीब 15 लोग सभा स्थल पर पहुंचे और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


हंगामा बढ़ता देख सभा में मौजूद नीतीश समर्थकों ने हंगामा कर रहे लोगों का सभा स्थल बाहर कर दिया। इसके बाद फिर कार्यक्रम शूरू हो पाया।

नीतीश ने दिया धन्यवाद

protests at the inauguration of the New Delhi chapter of the Bihar foundation

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को दिल्ली के मंडी हाउस स्थित श्रीराम सेंटर में आयोजति बिहार फाउंडेशन चैप्टर के कार्यक्रम में हंगामा कर रहे लोगों ने नीतीश के साथ धक्का-मुक्की कर उनके खिलाफ हाय-हाय के भी नारे लगाए। बताया जा रहा है कि हंगामा कर रहे लोग पप्‍पू यादव के समर्थक थे।

हंगामा शांत होने के बाद नीतीश ने कार्यक्रम में फिर से अपना संबोधन शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'बिहार के बहुत से लोग आज बिहार के लिए कुछ करना चाहते हैं तो उनको बिहार फाउंडेशन हेल्प करेगा।

हर साल दिल्ली में बिहार के लोगों के एक कार्यक्रम होना चाहिए। नीतीश ने कहा कि इस फाउंडेशन का उद्देश्य बाहर रह रहे लोगों को बिहार से जोड़ना है। वहीं कार्यक्रम में हंगामा होने के बाद नीतीश ने कहा उन तमाम लोगों को भी वे धन्यवाद देते हैं जो सिर्फ यहां हंगामा करने के मकसद से आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed