फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   protesters opposed at jantar mantar for justice

इंसाफ के लिए जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी

Mon, 31 Dec 2012 03:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 31 Dec 2012 03:50 PM IST
विज्ञापन
protesters opposed at jantar mantar for justice

कड़कड़ाती ठंड के बावजूद प्रदर्शनकारी गैंगरेप की शिकार छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए जंतर-मंतर पर जुटे हुए हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से आए ये लोग गैंगरेप की शिकार छात्रा के दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस द्वारा मृतक छात्रा के चुपचाप किए गए अंतिम संस्कार से गुस्साए लोग रविवार सुबह से जंतर-मंतर पर इकट्ठे होकर अपना विरोध जता रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील किया हुआ है। हालांकि बंद किए गए मेट्रो के 10 स्टेशनों को सोमवार को खोल दिया गया। प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर, बैनर और मोमबत्ती लेकर शांतिपूर्ण तरीके से सरकार से बलात्कार के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मृतक छात्रा की का अंतिम संस्कार गुपचुप तरीके से किए जाने को लेकर भी लोगों में काफी रोष है।
विज्ञापन


चार्जशीट का ड्राफ्ट तैयार
दिल्ली पुलिस ने छात्रा से गैंगरेप के मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में 24 से ज्यादा लोगों को गवाह बनाया है। माना जा रहा है कि 3 जनवरी को पुलिस यह चार्जशीट साकेत कोर्ट में पेश कर सकती है। इस केस के सभी 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपियों पर पुलिस ने गैंगरेप के साथ ही हत्या का केस भी दर्ज कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed