फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   protest with candle has become fashion said abhijeet mukherji

'रात में डिस्को, सुबह प्रदर्शन, बन गया है फैशन'

Thu, 27 Dec 2012 02:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 27 Dec 2012 02:05 PM IST
विज्ञापन
protest with candle has become fashion said abhijeet mukherji

दिल्ली में गैंगरेप की घटना से जहां पूरा देश गुस्से में है, वहीं राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे और पश्चिम बंगाल के जंगीपुर से कांग्रेसी सांसद अभिजीत मुखर्जी ने इस मुद्दे पर विवादित बयान देकर नया बवाल खड़ा कर दिया है। अभिजीत मुखर्जी ने कहा है कि मोमबत्ती लेकर प्रदर्शन करना आज फैशन बन गया है। मोमबत्ती लेकर प्रदर्शन करने वाले असलियत से वाकिफ नहीं होते। हालांकि मुखर्जी के इस बयान पर उनकी बहन शर्मिष्ठा मुखर्जी ने माफी मांगी है।

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने कहा, 'हम भी कॉलेज गए हैं और जानते हैं कि कॉलेज के बच्चे कैसे होते हैं। आजकल रात में डिस्को जाना और सुबह मोमबत्ती लेकर प्रदर्शन करना फैशन बन गया है। सुंदर-सुंदर लड़कियां सज धज कर हाथ में मोमबत्ती लेकर प्रदर्शनों में आती हैं, मुझे तो उनके छात्र होने पर ही शक होता है।' मुखर्जी के इस बयान की भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed