फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Protest over intercaste marraige in Baghpat girl

धर्म परिवर्तन कर निकाह करने पर हुआ बखेड़ा

Thu, 06 Aug 2015 12:16 PM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
Protest over intercaste marraige in Baghpat girl

धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के मामले में बागपत में बुधवार को जबरदस्त बखेड़ा हुआ। लड़की के परिजनों ने कांग्रेस नेत्री भगवती दहिया के नेतृत्व में जिला अस्पताल में हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर आरोपी युवक पक्ष से मिले होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


इस दौरान उनकी पुलिस से भी नोकझोंक हुई। चांदीनगर क्षेत्र के गांव पांची के एक समुदाय के युवक ने बागपत के पुराना कस्बा की दूसरे समुदाय की लड़की के साथ घर से भागकर लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया।
विज्ञापन


उधर, लड़की के परिजनों ने उसका अपहृत करने का आरोप लगा कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंगलवार को उसे बरामद किया। बुधवार सुबह पुलिस उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूस में जहरीला पदार्थ पिलाने के प्रयास का आरोप

Protest over intercaste marraige in Baghpat girl

इस दौरान कांग्रेस की पीसीसी सदस्य भगवती दहिया के नेतृत्व में परिजन पहले कोतवाली पहुंचे, इसके बाद अस्पताल। जैसे ही उन्हें पुलिस वाले के साथ लड़की दिखाई दी। वे गुस्से में भर आए। उन्होंने कहाकि लड़की 14 साल की नाबालिग है। पांची के विशेष समुदाय के युवक ने उसे उसका धर्म परिवर्तन कर निकाह किया।

इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा पुलिस और चिकित्सक मिलकर लड़की को बालिग दर्शाने के प्रयास में लगे हैं। उधर, लड़की ने कहा वह बालिग है। उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर निकाह किया है। वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। परिवार के लोग उसकी जान के दुश्मन बने हैं।

धर्म परिवर्तन कर निकाह करने वाली लड़की ने कहा कि परिजनों के कहने पर कांग्रेस नेत्री ने उसे पुलिस सुरक्षा में जूस में जहरीला पदार्थ पिलाने का प्रयास किया, लेकिन उसने जूस पीने से इंकार कर दिया।

कोतवाली प्रभारी केएम दोहरे ने कहा अपहृत लड़की को बरामद करने के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई होगी। पुलिस पर लगाए आरोप गलत है।

एक माह पूर्व हो चुकी है पंचायत

Protest over intercaste marraige in Baghpat girl

कांग्रेस नेत्री भगवती दाहिया ने कहा इस मामले में एक माह पूर्व पांची गांव में पंचायत भी हो चुकी है, लेकिन आरोपी युवक के परिजन समझने को तैयार नहीं है।

भगवती का आरोप है यह एक रैकेट है। जो लड़कियों को अपने जाल में फंसा रहा है। इसमें पांची गांव के कई जिम्मेदार लोग भी शामिल है।

बुधवार सुबह उनमें से दो-तीन लोग इस मामले में कोतवाली के पास पहुंचे। जैसे ही लड़की के परिजनों और कांग्रेस नेत्री ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई तो वे वहां से रफा-दफा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed