फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   protest by hindu groups against akhilesh yadav

हिंदूवादी संगठनों ने सीएम का पुतला फूंका, एसपी झुलसने से बचे

Sat, 27 Feb 2016 03:20 AM IST
Updated Sat, 27 Feb 2016 03:20 AM IST
विज्ञापन
protest by hindu groups against akhilesh yadav

विश्व हिंदू परिषद के महानगर उपाध्यक्ष अरुण माहौर की गुरुवार सुबह की गई हत्या के बाद शहर में शुक्रवार को भी बवाल हुआ। तीन बार भाजपाइयों और पुलिस के बीच तीखी झड़पें हुईं।

विज्ञापन


शाम को पुलिस ने भाजपाइयों पर लाठीचार्ज कर भाजपा जिलाध्यक्ष और महामंत्री समेत पांच को हिरासत में ले लिया। एक घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उधर, हिंदू संगठनों ने बोदला में प्रदेश सरकार और कलेक्ट्रेट में पुलिस के सामने ही एक  संप्रदाय का प्रतीकात्मक पुतला फूंक दिया। इससे शहर के संवेदनशील इलाकों में तनाव के हालात बन गए।
विज्ञापन


हिंदू संगठनों ने अरुण माहौर की हत्या के विरोध में सुबह 11 बजे राजापुर चुंगी पर जाम लगाने का प्रयास किया गया। उन्हें पुलिस ने बड़ी मुश्किल से रोका। इसके बाद बोदला में प्रदेश सरकार का पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद ही सेंट जोंस चौराहे पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबे पूरे नहीं होने दिए। सवा चार बजे पुलिस के सामने ही कलेक्ट्रेट पर एक संप्रदाय का पुतला फूंक दिया। इस दौरान एसपी ट्रैफिक आरके सिंह झुलसने से बाल-बाच बचे। जलता पुतला उनके बेहद करीब आकर गिरा।

पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया

protest by hindu groups against akhilesh yadav

उधर, पुलिस लाइन रोड स्थित भारद्वाज आश्रम एवं श्रीराम गऊशाला में अरुण माहौर की उठावनी के बाद उनकी मीरा हुसैनी स्थित दुकान खुलवाने के लिए भाजपाई कलेक्ट्रेट से चले ही थे कि पास के पुल पर पुलिस ने रोक लिया। उनकी पुलिस से तीखी झड़प हुई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।

जिलाध्यक्ष अशोक राना और महामंत्री श्याम भदौरिया, विहिप के महानगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, मंत्री राजीव शर्मा और हिंदू जागरण मंच के सुनील ठाकुर हिरासत में ले लिए गए। उन्हें एक घंटे बाद छोड़ा गया। उधर, इस बवाल के चलते शहर के संवेदनशील इलाकों में दिन भर तनाव व्याप्त रहा। सभी जगह पुलिस फोर्स लगाई गई है।

अभी और सख्ती बरतेगी पुलिस

एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि तोड़फोड़ और जाम लगाए जाने के मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस इनमें कड़ी कार्रवाई करेगी। लाठीचार्ज के सवाल पर उन्होंने कहा कि मंटोला जा रहे लोगों को सख्ती से रोका गया है। शांति बनाए रखने के लिए इस तरह की सख्ती और बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed