{"_id":"e4c11df4-b64d-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"protest-bansal-outdoor-50-bjp-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंसल के घर के बाहर प्रदर्शन, 50 भाजपाई हिरासत में","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बंसल के घर के बाहर प्रदर्शन, 50 भाजपाई हिरासत में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 06 May 2013 06:54 PM IST
विज्ञापन
रेलवे घूसकांड में केंद्रीय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल के इस्तीफे की मांग पर भाजपा अड़ी हुई है।
विज्ञापन
बंसल के इस्तीफे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली स्थित उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए उन पर पानी की बौछारें की।
भाजपा के 50 कार्यकर्ता हिरासत में
पुलिस ने भाजपा के 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पवन कुमार बंसल के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब तक पवन कुमार बंसल अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते, देश भर में भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।
सपा ने भी सरकार को घेरा
इससे पहले सरकार को बाहर से समर्थन दे रही समाजवादी पार्टी ने भी रेल मंत्री पवन बंसल से इस्तीफा मांगा है। सपा ने कांग्रेस पर इस मामले में भेदभाव का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा है कि अगर दूसरी पार्टी के रेलमंत्री होते तो अब तक इस्तीफा हो जाता।
राम गोपाल यादव ने कहा कि सरकार अपने मंत्रियों को बचाने की जितनी भी कोशिश करेगी, उतनी ही फंसती जाएगी।
क्या था मामला
उल्लेखनीय है कि रेल मंत्री पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला और रेलवे बोर्ड के सदस्य महेश कुमार के बीच 10 करोड़ रुपये की डील हुई थी। सिंगला और उसके दोस्त संदीप गोयल ने महेश कुमार को सदस्य (इलेक्ट्रीकल) के साथ ही वेस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये रिश्वत के बदले दोनों पद दिलाने का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन