{"_id":"f52e8f16-ab29-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"protest-against-rape-in-delhi-and-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनिया के लिए संसद से सड़क तक संग्राम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुनिया के लिए संसद से सड़क तक संग्राम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Apr 2013 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम मुनिया को इंसाफ दिलाने के लिए लोग आज लगातार तीसरे दिन सड़क पर उतरे। राजधानी में अलग-अलग इलाकों में लोग रेप के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में हुई रेप की घटनाओं के विरोध में राजधानी भोपाल में प्रदर्शन हो रहे हैं।
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल के नेतृत्व में संसद तक मार्च किया है।
भाजपा दिल्ली पुलिस कमीश्नर नीरज कुमार को हटाने की मांग कर रही है। वहीं, दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हैं।
प्रदर्शनकारियों ने यहां लगी बेरीकेटिंग को तोड़कर अंदर जाने की भी कोशिश की।
सुरक्षा कारणों से तीन मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर मेट्रो ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों को आज बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल निगम के प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों को आज सुबह अगली सूचना तक के लिए बंद कर दिया गया है।
इन स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रुकेगी और यात्री न तो स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे और न ही बाहर जा सकेंगे। हालांकि केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर यात्री मेट्रो की अदला बदली कर सकते है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचने से रोकने के लिए रेसकोर्स स्टेशन को कल शाम ही बंद कर दिया गया था।
लोकसभा में भी उठा मुद्दा
मुनिया के खिलाफ हुई दरिंदगी की गूंज आज लोकसभा में भी सुनाई पड़ी।
सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही अध्यक्ष मीरा कुमार ने मुनिया के साथ हुई दुष्कर्म पर चिंता जताते हुए बयान पढा।
उन्होंने कहा कि महज कानून से ही ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगायी जा सकती। बल्कि लोगों और समाज की सोच में बदलाव आने से ही बच्चों एवं महिलाओं के खिलाफ अमानवीय अपराधों पर लगाम लगायी जा सकती है।