फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   protest against kejriwal for making cartoon of hanuman

कार्टून देख केजरीवाल पर भड़के हिंदू संगठन

Thu, 18 Feb 2016 05:37 AM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 05:37 AM IST
विज्ञापन
protest against kejriwal for making cartoon of hanuman

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल पर बजरंगबली का कार्टून बनाकर हिंदुओं की भावना को आहत करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

विज्ञापन


गांधी मूर्ति चौकी पर बुधवार की शाम कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बजरंगबली का कार्टून बनाकर केजरीवाल ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन


जेएनयू में देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वालों के खिलाफ उनकी जुबान बंद है, जबकि दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के बाद वह हैदराबाद गए। इस दौरान केजरीवाल के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने के मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रभात गोले, सुभाष सैनी, सुशील अग्रवाल, राजेश राणा, राजकमल यादव, राजपाल, पंकज सैनी, राम निवास, दिव्यांश ठाकुर, आकाश, दीपक वर्मा, अनुज, सुरजीत, वरदान, अमित राणा, शोनित सैनी, राहुल भारद्वाज, रंजीत मदान, रोहित पंवार, सुमित पंवार आदि मौजूद रहे।

हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कुछ नेता ओछी राजनीति के कारण ही देशद्रोहियों का समर्थन कर रहे हैं। वक्ताओं ने अफजल गुरु व पाकिस्तान का समर्थन करने वालों को देशद्रोही करार दिया। इस मौके पर हनुमंथप्पा को श्रद्धांजलि दी गई।

केजरीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

protest against kejriwal for making cartoon of hanuman

जेएनयू विवाद को लेकर कार्टून के जरिये हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए हैदराबाद के एक वकील ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

हैदराबाद पुलिस ने बुधवार को बताया कि वकील के. करुणा सागर ने शहर के सरूरनगर थाने में मंगलवार को इस बाबत शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कर केजरीवाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हैदराबाद के पुलिस इंस्पेक्टर एस लिंगैह के मुताबिक वकील ने अपनी शिकायत में कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर एक विवादित कार्टून पोस्ट किया है जिसे एक इंग्लिश डेली ने भी प्रकाशित किया है।

वकील ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल के कार्टून ने उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ करोड़ हिंदुओें की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाया है। इसलिए दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

मालूम हो कि जेएनयू विवाद के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को एक कार्टून पोस्ट किया था, जिसमें हनुमान जी जैसी आकृति का प्रयोग किया गया था, जिस पर हंगामा खड़ा हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed