फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   protest against delhi ganrape all over country including rashtrapati bhavan

गैंगरेप के खिलाफ राष्ट्रपति भवन समेत पूरे देश में प्रदर्शन

Fri, 21 Dec 2012 01:27 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 21 Dec 2012 01:27 PM IST
विज्ञापन
protest against delhi ganrape all over country including rashtrapati bhavan

दिल्ली गैंगरेप के खिलाफ देश भर में गुस्सा बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। ये महिलाएं बलात्कार के खिलाफ सख्त कानून और पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग कर रही हैं।

विज्ञापन


इधर, पीड़ित छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। सफरदजंग अस्पताल में पांच दिनों से भर्ती छात्रा की प्लेटलेट्स 30,000 से भी नीचे पहुंच गए।

इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन
दिल्ली के इंडिया गेट पर सैकड़ों महिलाओं ने मार्च निकाला। इन महिलाओं ने राष्ट्रपति भवन के बाहर भी प्रदर्शन किया। इसके अलावा सफदरजंग अस्पताल के बाहर भी महिलाओं ने विरोध जताया। इसी अस्पताल में गैंगरेप की शिकार छात्रा का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


महिलाओं ने राज्यपाल की गाड़ी रोकी
जयपुर, शिमला, लखनऊ, पटना, इलाहाबाद और कोलकाता में महिलाओं के विरोध प्रदर्शन की खबरें हैं। कोलकाता में तो महिलाओं ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एमके नारायणन की गाड़ी रोक दी। संयुक्त राष्ट्र ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगरेप मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार
इधर इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने ट्विट किया कि आरोपी की उम्र की जांच की जा रही है। अब तक पुलिस छह आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर चुकी थी।


पीड़ित छात्रा की हालत नाजुक
पीड़ित छात्रा का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा की हालत स्थिर लेकिन नाजुक है। बृहस्पतिवार को पीड़ित छात्रा के दोस्त ने तिहाड़ जेल में एक आरोपी मुकेश सैनी की पहचान की। पुलिस ने छात्रा का सिमकार्ड भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed