{"_id":"2e8bdbb2-60b4-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"protect-women-me-against-rape-software","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की हिफाजत करेगा 'मी अगेंस्ट रेप'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महिलाओं की हिफाजत करेगा 'मी अगेंस्ट रेप'
नासिक/एजेंसी
Updated Thu, 17 Jan 2013 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां एक ओर महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नासिक के तीन युवकों ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है जिससे कोई संकट आने पर महिलाएं अलार्म देकर अपने किसी करीबी से मदद मांग सकती हैं।
विज्ञापन
इस बारे में सॉफ्टवेयर डेवलपर गुणवंत बट्टाशे, इंजीनियर अनूप उन्नीकृष्णन और ग्राफिक डिजाइनर जयेश बांकर ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि उनके द्वारा तैयार 'मी अगेंस्ट रेप' सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन मुफ्त में एंड्रोआइड मोबाइल हैंडसेट में डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस सॉफ्टवेयर में तत्काल हेल्पलाइन, रिकार्डिंग तथा पीड़ित महिला के मौजूदा ठिकाने का पता लगाने की सुविधा होगी। किसी भी तरह के संकट में फंसने पर जैसे ही कोई महिला इसके हेल्प बटन को दबाएगी, यह तुरंत इसमें रजिस्टर्ड रिश्तेदार के नंबर पर संदेश भेज देगा। इस बटन के दबते ही गूगल मैप लिंक के जरिए महिला की मौजूदा स्थिति की जानकारी भी मिल जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस सॉफ्टवेयर को सिर्फ एक सप्ताह के भीतर तैयार किया गया है। एक दिन पहले नासिक के पुलिस कमिश्नर कुलवंत कुमार सारंगल के सामने इसका प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने इसकी सराहना की।