फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   prostitution museum opned in neederland

देह व्यापार के राज बताता है ये संग्रहालय

Thu, 21 Aug 2014 07:40 PM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
prostitution museum opned in neederland

रोज शाम सूरज ढलते ही नीदरलैंड्स की राजधानी एम्स्टर्डम का नया रूप दिखता है। यहां के ‘दे वाल्लें’ नाम का इलाक़ा एकदम से लाल रोशनी में नहा उठता है।

विज्ञापन


'दे वाल्लें' एम्स्टर्डम का सबसे पुराना और जाना-माना रेड लाइट एरिया है। यहां चार सौ से ज़्यादा खिड़की वाले वेश्यालय हैं। रोज़ रात इन खिड़कियो पर कई लड़कियां तरह-तरह से अपने ग्राहकों को लुभाती हैं।
विज्ञापन


एम्स्टर्डम का नगर निगम यहां पर देह व्यापार को काफ़ी मदद देता है। इसी इलाक़े में एम्स्टर्डम का पहला वेश्यालय संग्रहालय भी बना है जिसका नाम है ‘रेड लाइट सीक्रेट्स’
विज्ञापन
विज्ञापन


बताता है देह व्यापार की कहानी

prostitution museum opned in neederland

ये संग्रहालय यहां सदियों से चल रहे देह व्यापार की कहानी बताता है। इस समय एम्स्टर्डम में सात हज़ार से ज़्यादा यौनकर्मी हैं।

यहां 75 फ़ीसदी यौनकर्मी यूरोप के ग़रीब देशों से पैसा कमाने के लिए आती हैं।

सरकार इनका ख़ास ख्‍याल रखती है और इन्हें मेडिकल सुविधाएँ भी मिलती हैं।

संग्रहालय में पेश हैं अंदर पड़ी चीजों के नमूने

prostitution museum opned in neederland

पहले यहां वेश्यावृत्ति के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल थी जो अब 21 साल कर दी गई है। इस संग्रहालय में वेश्यालय के अंदर पड़ी चीज़ों का नमूना पेश किया गया है। जैसे बिस्तर, उसके तकिए, कॉस्मेटिक्स का सामान वग़ैरह।

और भी कई सामग्रियों के नमूने संग्रहालय में मौजूद हैं।


शीशे के पीछे से ग्राहकों को लुभाती हैं वेश्याएं

prostitution museum opned in neederland
आम तौर पर यौन कर्मी ख़ुद को सजा संवार कर शीशे के पीछे से अपने ग्राहकों को लुभाती हैं। 20वीं शताब्दी में यहां कुछ इसी तरह से वेश्यालय होते थे।

कुछ ऐसा लगता है जब एक ग्राहक यौनकर्मी को इस शीशे के उस पार से देखता है। इन शीशों के चारों ओर लाल रोशनी लगाई जाती है, जो प्रतीक है रेड लाइट एरिया का।

अगर ग्राहक को लड़की पसंद आ जाती है तो वो दरवाज़े को खट खटाकर अंदर आने की अनुमति लेता है।

दीवार पर बयां हैं 'सेक्स लाइफ' के राज

prostitution museum opned in neederland

संग्रहालय में एक दीवार पर लोगों ने अपनी 'सेक्स लाइफ़' के राज़ बयां किए हैं। यहां अंग्रेज़ी, स्पेनिश, लैटिन के अलावा हिंदी में भी कुछ लोगों ने अपने सीक्रेट लिखे हैं।

एम्सटर्डम का ये रेड लाइट एरिया सुबह छह से आठ बजे को छोड़कर बाक़ी के 22 घंटे खुला रहता है। आम तौर पर एक यौनकर्मी के साथ एक दिन के लिए 150 यूरो यानी लगभग 20 हज़ार रुपए ख़र्च करने पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed