केजी डी6 क्षेत्र के ऑडिट को लेकर प्रस्तावित बैठक टली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल रिलायंस इंडस्ट्रीज के केजी डी6 क्षेत्र में 2008-09 और 2011-12 के बीच किए गए खर्च की लेखा परीक्षा किया जाना है। मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक बैठक को कुछ मतभेदों के कारण टाल दिया गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने यह लिखित आश्वासन मांगा था कि कैग की लेखा परीक्षा केवल उत्पादन भागीदारी करार (पीएससी) के तहत बहीखातों और रिकॉर्ड तक सीमित होगी।
कंपनी को पीएससी के तहत लेखा प्रक्रियाओं की धारा 1.9 से अलग कोई दस्तावेज या स्पष्टीकरण नहीं मांगा जाएगा। रिलायंस का यह भी कहना है कि लेखा परीक्षा उनके परिसर में होनी चाहिए। जबकि इस रिपोर्ट को पीएससी के तहत संसद की जगह पेट्रोलियम मंत्रालय को सौंपी जाए।
दूसरी ओर मंत्रालय ने कंपनी को पहले कहा था कि रिलायंस अपने खातों को बिना किसी झिझक के कैग को दिखाए। इसके लंबित रहने तक मंत्रालय ने कंपनी के निवेश प्रस्तावों की मंजूरी को रोक रखा है। मंत्रालय के अधिकारी बताते हैं कि इन्हीं कारणों से बैठक टाल दी गई। अब इसे सुलझाने की कोशिश की जाएगी।