फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Property of narendra modi

जानिए कितनी संपत्ति है नरेंद्र मोदी के पास

Fri, 11 Apr 2014 01:50 AM IST
Updated Fri, 11 Apr 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
Property of narendra modi
नरेंद्र मोदी ने वडोदरा से नामांकन के वक्त जो हलफनामा दाखिल किया उसके मुताबिक उनके पास करीब 1.5 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी कि उनकी पत्नी के पास कितनी संपत्ति है। 1983 में गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में एमए करने वाले नरेंद्र मोदी के पास कोई गाड़ी नहीं है।

उनके पास 29,700 कैश, बैंक में 11 लाख 74 हजार 394 रुपये, गांधी नगर में एक करोड़ का फ्लैट, फिक्स्ड डिपॉजिट 32 लाख 48 हजार 989 रुपये, 20 हजार रुपये के बॉंड और चार लाख 34 हजार 31 रुपये की एनएससी है।
विज्ञापन

जशोदाबेन को मान ही लिया पत्नी

Property of narendra modi
नरेंद्र मोदी के नामांकन की सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने हलफनामे में अपनी पत्नी का नाम जशोदाबेन बताया है।

गौरतलब है इससे पहले कभी भी मोदी ने जशोदाबेन को पत्नी का दर्जा नहीं दिया था।

हमेशा वो पत्नी के कॉलम को खाली छोड़ देते थे लेकिन इस बार उन्होंने इस कॉलम को खाली नहीं छोड़ा और जशोदाबेन का नाम लिखा।

विरोधियों ने साधा निशाना

Property of narendra modi

जशोदाबेन को मोदी ने पत्नी माना और वो तुरंत ही विरोधियों के निशाने पर आ गए। ट्विटर पर मोदी के खिलाफ मानो बयानों की बाढ़ आ गई।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि,"मोदी ने मान लिया है कि वो शादीशुदा हैं। क्या इस देश की महिलाएं एक ऐसे आदमी पर भरोसा करेंगी जो एक महिला का पीछा कराता है, अपनी पत्नी को उसके अधिकार से वंचित रखता है। वोट अगेंस्ट मोदी।"

विज्ञापन

मोदी ने भी किया पलटवार

Property of narendra modi
मोदी ने भी अपने विरोधियों को ट्वीट कर जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है कि,"तंदूर केस से लेकर लातूस केस तक महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा के लिए किया गया कांग्रेस का वादा स्पष्ट है। इतने सालों में कुछ नहीं बदला।"

इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया," कांग्रेस के नेताओं को गरीबी पर्यटन में महारथ हासिल है। कैमरों के साथ वो गांवों में जाते हैं, गरीबों के साथ बैठते हैं, उनका खाना खाते हैं और फोटो खिंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed