फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   promo of gangajal sent to sho

प्रकाश झा ने थानेदारों को भेजी जय गंगाजल की DVD

Sat, 20 Feb 2016 09:00 AM IST
Updated Sat, 20 Feb 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
promo of gangajal sent to sho

चार मार्च को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘जय गंगाजल’ के प्रचार का निर्माता/निर्देशक प्रकाश झा ने अनूठा तरीका अपनाया है। थानेदारों को पत्र लिखकर उन्होंने फिल्म बनाने का कारण बताया और इसे देखने की अपील की है।

विज्ञापन


पत्र के साथ थानेदारों को उन्होंने फिल्म प्रोमो की सीडी भी भेजी है। प्रकाश झा का पत्र मिलने के बाद पुलिसकर्मी फिल्म को लेकर उत्साहित हैं।

प्रकाश झा ने खुद को पुलिस का प्रशंसक बताते हुए लिखा है कि उन्होंने साल 2003 में बनाई गई फिल्म ‘गंगाजल’ के तर्ज पर ही ‘जय गंगाजल’ भी बनाई है।

देशभक्त पुलिसकर्मियों को समर्पित है फिल्म

promo of gangajal sent to sho

इस फिल्म में विस्तार से दिखाया गया है कि समाज के लिए काम करने के बाद भी पुलिस लोगों की नजर में खराब और आलोचना की पात्र क्यों है।

उन्होंने पत्र में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की चुनौतीपूर्ण भूमिका की जानकारी देने के साथ ही फिल्म की कहानी भी संक्षेप में बताई है कि कैसे विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे पुलिसकर्मियों का दर्द जानने के बाद महिला पुलिस अफसर उसे दूर करने का प्रयास करती है।

प्रकाश झा ने समाज में पुलिस की छवि बिगड़ने का जिम्मेदार असंवैधानिक शक्तियों को बताते हुए अपनी फिल्म को देशभक्त और जनसेवक पुलिसकर्मियों को समर्पित बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed