फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   prodyut bora quits from bhartiya janta party

'पार्टी में पैदा हो रहे हैं जूनियर अमित शाह, इनमें आपसे ज्यादा अहंकार'

Fri, 19 Feb 2016 10:12 PM IST
Updated Fri, 19 Feb 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
prodyut bora quits from bhartiya janta party

असम में भारतीय जनता पार्टी के नेता और आईटी सेल के संस्थापक प्रद्युत बोरा ने पार्टी और सरकार की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाए हैं। 41 वर्षीय बोरा ने आरोप लगाया है कि दल का माहौल ऐसा नहीं रहा जिसे 'पार्टी विद अ डिफरेंस' के नजरिए से देखा जा सके।
विज्ञापन


अमित शाह को भेजे गए चार पन्ने के इस्तीफे में बोरा ने पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को चोट पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'पार्टी में पैदा हो रहे हैं जूनियर अमित शाह'

prodyut bora quits from bhartiya janta party

अंग्रेजी अखबार इकनॉमिक टाइम्स से बोरा ने कहा कि भाजपा नें बावलेपन का माहौल है। हर कीमत पर चुनाव जीतने की लालसा ने दल के मूल्यों को खत्म कर दिया है। पार्टी अब वैसी है ही नहीं जिसका मैं 2004 में सदस्य बना था।'

बोरा ने यह भी कहा कि उन्हें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और असम गण परिषद (अगप) की ओर से सदस्य बनने की पेशकश हुई ह लेकिन वे फिलहाल किसी से जुड़ने के बारे में सोच नहीं रहे हैं।

उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है कि मैं दल में, कम से कम असम में जूनियर अमित शाहों को बढ़ते हुए देख रहा हूं। ये आपकी (शाह) काबिलियत के दसवें हिस्से के बराबर हैं और इनमें आप से ज्यादा अहंकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed