{"_id":"129654db56c1705049e7ca41c37bbbab","slug":"problem-in-kiss-of-love-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब सरेआम 'किस ऑफ लव' करने पर हुई धुनाई","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जब सरेआम 'किस ऑफ लव' करने पर हुई धुनाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 28 Nov 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोच्चि में रोके जाने के बाद कोलकाता और दिल्ली में सरेआम किस ऑफ लव हुआ। युवा लड़के-लड़कियों ने खुलेआम एक-दूसरे को चूमकर अपना विरोध जताया। लेकिन इन युवओं का भी कम विरोध नहीं हुआ।
विज्ञापन
कोच्चि में इन पर लाठीचार्ज की नौबत आ गई थी। वहां किस ऑफ लव रैली में शामिल होने आए करीब 50 से अधिक युवाओं को हिरासत में लिया गया। कोलकाता और दिल्ली में भी भारी तनाव के बीच किस ऑफ लव हुआ।
विज्ञापन
इसी बीच सोशल मीडिया के प्रमुख माध्यम यू-ट्यूब पर किस ऑफ लव का विरोध करते हुए एक वीडियो जारी किया गया। जिसे अब तक करीब डेढ़ बार देखा गया है।
वीडियो में अभिनय कर रहे लड़के-लड़कियां बता रहे हैं कि उनमें लाख बुराइयां हैं, लेकिन वे सरेआम किस नहीं करते। गौरतलब है कि केरल में एक 26 साल के लड़के की पिटाई से हुई मौत के बाद किस ऑफ लव शुरू हुआ। लड़का एक शादीशुदा महिला से प्यार करता था।
विज्ञापन
अब देखिए ये वीडियो--
सौजन्य से- यू-ट्यूब चैनल बिइंग इंडियन