{"_id":"c44c9ee2-39e1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"probability-of-clashes-on-ponty-chadha-empire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोंटी के साम्राज्य पर टकराव की आशंका, पुलिस सतर्क ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पोंटी के साम्राज्य पर टकराव की आशंका, पुलिस सतर्क
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 29 Nov 2012 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोंटी चड्ढा और हरदीप चड्ढा की हत्या के बाद मिल रहे संकेतों ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। खुफिया विभाग ने संकेत दिए हैं कि पोंटी चड्ढा के साम्राज्य को कब्जाने और बचाने के लिए उत्तराखंड के कई जिलों में गैंगवार की स्थिति आ सकती है। इन आशंकाओं को देखते हुए जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रमुख रूप से चार जिलों ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल व देहरादून में पोंटी चड्ढा समूह की नामी-बेनामी संपत्तियों तथा कारोबार से हजारों लोग जुडे़ हुए हैं। इनमें काफी संपत्तियां या कारोबार पोंटी के विश्वासपात्र माने जाने वाले लोगों के नाम पर हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार की शराब पॉलिसी की बाध्यताओं के कारण शराब की दुकान स्थानीय व्यक्ति ही ले सकता है। बावजूद इसके राज्य में शराब की लगभग आधी दुकानें पोंटी से जुड़े लोगों के पास ही हैं। बाजपुर और नैनीताल में कई संपत्तियां भी इसी तरह खरीदी गई हैं।
विज्ञापन
आशंका जताई गई है कि अब इन संपत्तियों को लेकर टकराव के हालात पैदा हो सकते हैं। इस मामले में सबसे अधिक ऊधमसिंह नगर को संवेदनशील माना जा रहा है। पुलिस मुख्यालय से जुडे़ एक अधिकारी ने बताया कि मौखिक तौर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।