फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   priyanka will not be active in politics

मोदी के खिलाफ बोलना पड़ा महंगा, अब क्या करेंगी प्रियंका?

Mon, 26 May 2014 08:19 AM IST
सुजय मेहदूदिया/अमर उजाला, नई दिल्ली
सुजय मेहदूदिया/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 May 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
priyanka will not be active in politics

कांग्रेस में भले ही प्रियंका गांधी को आगे लाने की मांग हो रही हो लेकिन उनके सक्रिय राजनीति में आने की संभावना नहीं है। पार्टी मामलों में भी वह सक्रिय भूमिका नहीं निभाएंगी। राहुल गांधी संसद के बाहर और भीतर पार्टी का चेहरा बने रहेंगे।

विज्ञापन


अंदरूनी सूत्रों का कहना है प्रियंका गांधी पार्टी की राजनीति में निकट भविष्य में कोई सक्रिय भूमिका नहीं निभाने जा रही हैं। सोनिया के साथ मिलकर राहुल गांधी ही पार्टी को दिशा देते रहेंगे। गांधी परिवार के किसी तीसरे सदस्य के लिए इसमें जगह नहीं है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि प्रियंका की ओर से लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान लगातार दस दिनों तक नरेंद्र मोदी के खिलाफ हमलावर रुख अपनाना पार्टी के लिए महंगा ही साबित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई का भला नहीं कर पाईं प्रियंका

priyanka will not be active in politics

मोदी के खिलाफ उनके हमले ज्यादातर बचकाना थे और उनमें कोई दम भी नहीं था। उनके सक्रिय होने से पार्टी के प्रमुख चेहरा राहुल गांधी पृष्ठभूमि में चले जाते थे। मीडिया का पूरा ध्यान प्रियंका पर चला जाता था। अपने भाई का भी वह कोई भला नहीं कर पाईं। अमेठी में वह राहुल के समर्थन में उतरीं लेकिन 2009 के मुकाबले उनकी जीत का अंतर कम हो गया।

यह भी दिलचस्प है कि प्रियंका ने चुनाव अभियान के दौरान अपनी निजी जिंदगी और पति रॉबर्ट वाड्रा पर हमले के आरोप लगाए थे। लेकिन जमीन सौदे और निजी कंपनियों से वाड्रा के संबंधों के आरोपों पर अब तक उन्होंने कोई सफाई नहीं दी है।

पिछले कुछ साल में वाड्रा की निजी संपत्ति जिस रफ्तार से बढ़ी है, उस पर भी प्रियंका की ओर से कोई सफाई नहीं आई है। इससे वाड्रा का बचाव करने में वह कमजोर पड़ गई हैं।

कांग्रेस की हार के लिए कौन जिम्मेदार?

priyanka will not be active in politics

पार्टी नेताओं का मानना है कि मीडिया के सामने कुछ समय तक आना और सक्रिय राजनीति में हिस्सा लेना अलग-अलग चीजें हैं। एक बार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय होने पर न सिर्फ आप अपने बल्कि अपने रिश्तेदारों के काम के प्रति भी जवाबदेह हो जाते हैं। मीडिया और आम लोगों की निगाह से बचना मुश्किल होता है।

पार्टी के एक और नेता का कहना है कि राहुल गांधी की निजी जिंदगी किसी सवाल के घेरे में नहीं है। उनका सब कुछ खुला है। वह राजनीतिक तौर पर अपरिपक्व हो सकते हैं या चापलूसों से घिरे हो सकते हैं। लेकिन काम के प्रति गंभीर हैं।

पिछले कुछ अरसे में पार्टी के कई नेता प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाने के लिए जोर देते रहे हैं। हाल में यह मांग पूर्व केंद्रीय मंत्री केवी थॉमस ने उठाई थी। लेकिन उनकी इस मांग को समर्थन नहीं मिला। उनके राज्य के सहयोगी और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी ने भी उनकी मांग का समर्थन नहीं किया। एंटनी ने कहा कि हार के लिए राहुल को अकेले जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। इसके लिए पार्टी के नेता सामूहिक तौर पर जिम्मेदार हैं।

मोदी के खिलाफ इसलिए नहीं उतरीं प्रियंका

priyanka will not be active in politics

पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र का कहना है कि सचाई तो यह है कि प्रियंका गांधी ने वाराणसी में मोदी के खिलाफ उतरने का मन बना लिया था।

लेकिन पर्चा दाखिल करने के दौरान भरे जाने वाले शपथ पत्र में पति या पत्नी समेत पूरे परिवार की संपत्ति का खुलासा करना पड़ता है।

इससे प्रियंका को वाड्रा की संपत्ति का खुलासा करना पड़ता। यही वजह है कि पार्टी ने उनको वाराणसी में नहीं उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed