फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   priyanka supports local MLA ajay rai to take on modi in varanasi

अजय राय को प्रियंका गांधी ने दिया अपना मोबाइल नंबर?

Wed, 09 Apr 2014 03:08 PM IST
Updated Wed, 09 Apr 2014 03:08 PM IST
विज्ञापन
priyanka supports local MLA ajay rai to take on modi in varanasi

वाराणसी का टिकट स्थानीय प्रत्याशी अजय राय को दिलाने में प्रियंका गांधी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बड़ी भूमिका में आए बिना वे पर्दे के पीछे रहकर कांग्रेस के सियासी फैसलों में सक्रिय बनी हुई हैं।

विज्ञापन


उन्होंने नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनावी जंग में अजय राय को भरपूर मदद देने का वादा किया। अजय राय के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने उन्हें अपना निजी मोबाइल नंबर दिया है और हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


टिकट पाने के बाद वाराणसी पहुंचे अजय राय ने बताया, 'प्रियंकाजी ने कहा है कि आप जमकर लड़िए, उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी दिया और कहा जो भी जरूरत होगी, वो आप तुरंत बोलें। वो आपको मुहैया कराई जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल के आवास पर हुई प्रियंका से मुला‌कात

priyanka supports local MLA ajay rai to take on modi in varanasi

कांग्रेस आलाकमान ने वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी तय करने के लिए वरिष्ठ नेता राजेशपति त्रिपाठी और अजय राय को सोमवार को दिल्‍ली बुलाया था। प्रियंका गांधी से अजय राय की मुलाकात दिल्‍ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर हुई।

लोकसभा चुनावों में कांग्रेसी की रणनीति राहुल के आवास 12, तुगलक रोड पर ही बनाई जा रही है। प्रियंका गांधी का ‌अधिकांश समय भी यहीं बीत रहा है।

दिल्‍ली में अजय राय की मुलाकात कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से भी हुई। अजय ने बताया कि सोनिया ने उन्हें चुनाव में जीतने की शुभकामनाएं दी।

काशी में ‌दिलचस्पी ले रहा है गांधी परिवार

priyanka supports local MLA ajay rai to take on modi in varanasi

वाराणसी में कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय की सोनिया और प्रियंका से हुई मुलाकात के बाद ये बात उभर कर सामने आई है कि गांधी ‌परिवार वाराणसी के चुनाव में विशेष रुच‌ि ले रहा है।

राजनीति में प्रियंका की भूमिका अब तक रायबरेली और अमेठी तक ही सीमित रही है। ले‌किन उन्होंने अजय राय का जिस प्रकार समर्थन किया, एक बार ‌फिर उनकी बड़ी भूमिका के कयासों को बल मिला है।

पिछले दिनों कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी प्रियंका को बड़ी भूमिका द‌िए जाने की वकालत भी की थी। हालांकि कांग्रेस अब भी उनकी किसी भी प्रकार की बड़ी भूमिका से इनकार कर रही है।

गांधी पर‌िवार को क्यों पसंद आए अजय राय

priyanka supports local MLA ajay rai to take on modi in varanasi

वाराणसी सीट के लिए पूर्व सांसद राजेश मिश्रा और अजय राय के बीच संघर्ष था, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने अजय राय को ही क्यों चुना? इसे लेकर कहा जा रहा है कि 2009 के चुनाव में अजय राय ने राजेश से करीब दो गुना वोट प्राप्त किए थे, जिसके चलते उन्हें प्रत्याशी बनाया गया।

काशी के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में 2009 के लोस चुनाव में सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले अजय राय को कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा से ज्यादा वोट मिले थे।

अजय को पिछले चुनाव में ज्यादा वोट सेवापुरी और रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में मिले थे। इसके अलावा शहर उत्तरी, दक्षिणी और कैंट विधानसभा क्षेत्रों में भी वह राजेश पर भारी पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed