फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Priyanka regains her sexiest Asian crown from katreena

प्रियंका फिर बनीं एशिया की सबसे सेक्सी महिला

Thu, 04 Dec 2014 07:18 PM IST
Updated Thu, 04 Dec 2014 07:18 PM IST
विज्ञापन
Priyanka regains her sexiest Asian crown from katreena

बॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर से एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब हासिल किया है। पिछले साल यह खिताब कैटरीना कैफ ने हासिल किया था।

विज्ञापन


लंदन के एक साप्ताहिक अखबार ईस्टर्न आई द्वारा आयोजित कराए गए सालाना पोल में प्रियंका ने 50 महिलाओं के बीच पहला स्थान हासिल किया है।

वहीं इस दौड़ में दूसरे नंबर पर रही छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा दृष्टि धामी। वो प्रियंका के बेहद नजदीक थी लेकिन वो आखिर में दूसरे स्थान पर आ गईं।

एक अन्य टेलिविजन अदाकार सान्या इरानी इस प्रतियोगिता में तीसरे नंबर पर रहीं जबकि पिछले साल इस प्रतियोगिता की विजेता रहीं कैटरीना कैफ को चौथे नंबर से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन

दोबारा खिताब पाकर प्रियंका खुश

Priyanka regains her sexiest Asian crown from katreena

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनसे किसी ने कहा था कि सेक्सी वो होता है जो सेक्सी तरीके से काम करता है। पिगी चॉप्स ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्या कर दिया, लेकिन वो इस पुरस्करा को सहर्ष स्वीकार करती हैं।

प्रियंका ने कहा कि मैं इस खिताब को दोबारा हासिल करके काफी खुश हूं। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि यह सब जनता ने तय किया है जिस वजह से यह मेरे लिए स्पेशल है। हर उस व्यक्ति को प्यार जिसने मेरे लिए वोट किया।

ईस्टर्न आई शोबिज के संपादक असजद नाजिर ने बताया कि प्रियंका दुनिया की आकर्षक महिला होने के साथ साथ प्रियंका ने अपने कामों के जरिए यह भी साबित किया है कि वो भीतर से भी काफी सुंदर हैं। इतना ही नहीं प्रियंका महिला शक्ति की पहचान भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed