फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   priyanka in charge of rahul gandhi's war room

राहुल ने प्रियंका को सौंपी खास जिम्मेदारी

Sat, 19 Apr 2014 06:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 Apr 2014 06:45 PM IST
विज्ञापन
priyanka in charge of rahul gandhi's war room

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका वाड्रा गांधी को लोकसभा चुनावों से जुड़ी खास जिम्मेदारी सौंपी है। राहुल गांधी का आवास 12, तुगलक रोड में इन दिनों प्रियंका रोजाना देखी जा रही हैं। वे लोकसभा चुनाव प्रचार से जुड़ी तैयारी बैठकों में शामिल हो रही हैं।

विज्ञापन


वह योजनाएं बना रही हैं। चुनाव प्रचार पर बारीक नजर रख रही हैं।

दरअसल, कांग्रेस उपाध्यक्ष के कार्यालय की आंतरिक जिम्मेदारी प्रियंका ने संभाल ली है। कांग्रेस के चुनाव प्रचार की योजनाएं वहीं तैयार की जा रही है।

राहुल गांधी की साझीदार बनी प्रियंका

priyanka in charge of rahul gandhi's war room

गौरतलब है कि कांग्रेस सदस्यों की मांग के बाद भी प्रियंका ने सक्रिय राजनीति से खुद को दूर रखा है। उनकी राजनीतिक गतिविधियां अमेठी और रायबरेली तक ही स‌ीमित रही हैं।

लेकिन पिछले कुछ दिनों से लोकसभा चुनाव से जुड़े कांग्रेस के बड़े फैसलों में लगातार उनकी भूमिका देखी जा रही है।

विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद वे कांग्रेस कोर कमेटी की बैठकों में भी शामिल हो चुकी हैं। इन दिनों वे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के योजनाओं की साझीदार बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग और युवाओं के बीच की कड़ी

priyanka in charge of rahul gandhi's war room

प्रियंका की सक्रियता इस मायने में महत्वपूर्ण है कि राहुल गांधी कार्यालय से इन दिनों कांग्रेस मुख्यालय और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के बुजुर्गवार नेताओं की छुट्टी हो गई है।

आधुनिक तकनीक को समझने वाले विशेषज्ञ और युवा कार्यकर्ता ही कार्यालय में दिख रहे हैं। ऐसे में प्रियंका बुजुर्गवार नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं के बीच कड़ी का काम कर रही हैं।

प्रियंका की भूमिका हाल ही में राहुल गांधी के टीवी इंटरव्यू में भी दिखी थी। जवाहर भवन में इंटरव्यू की रिकार्डिंग के दरम्यान प्रियंका भी उ‌पस्थित थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed