फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   priyanka gandhi statements and congress

प्रियंका के हमलों से बिहार में भी हलचल

Thu, 01 May 2014 11:36 AM IST
Updated Thu, 01 May 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi statements and congress

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हालत भले ही पतली मानी जा रही है मगर रायबरेली में रहकर ही प्रियंका गांधी वाड्रा के दागे जा रहे शब्दों के सियासी तीर ने यहां सुदूर बिहार के गांव-शहरों की राजनीतिक चर्चा में अचानक नई चाशनी लगा दी है।

विज्ञापन


एक ओर नमो मंत्र तो दूसरी ओर माई (मुस्लिम व यादव) समीकरण के बीच चौक-चौराहे और बाजारों की बहस में प्रियंका बीते तीन-चार दिनों में मोदी को लेकर किए गए प्रहारों की वजह से खूब चर्चाएं बटोर रही हैं।
विज्ञापन


प्रियंका की वजह से सियासी बहस के बाजार में अचानक कांग्रेस के चर्चा में आने से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी लौट आई है।

प्रियंका गांधी के बयानों पर हो रही गरमा गरम बहस

priyanka gandhi statements and congress

सारण क्षेत्र में राबड़ी देवी के खिलाफ मैदान में उतरे भाजपा दिग्गज राजीव प्रताप रूडी के जनसंपर्क अभियान के लिए रेवा घाट के हाईवे पर उनका इंतजार कर रहे समर्थकों की भीड़ के बीच सामने चाय की दुकान पर नरेंद्र मोदी और प्रियंका गांधी में चले बाणों के तीर पर गरमा गरम बहस चल रही थी।

इस बहस को कोई सही तो कोई बेतुका ठहरा रहा था। तभी करीब साठ वर्षीय जुगल देव सिंह कहते हैं कि भई एक बात तो माननी पड़ेगी कि प्रियंका की बातों से कांग्रेस चर्चा में तो आ ही गई है।

आगे बढ़ते हुए वे यह भी कहते हैं कि राहुल गांधी बिहार आकर भी वह असर नहीं पैदा कर सके जो प्रियंका ने रायबरेली से ही कर दिया है। हालांकि वे यह बताने से भी गुरेज नहीं करते कि उनका झुकाव इस बार तो नमो की ओर है।

'प्रियंका पहले उतरती तो नमो हवा इतनी तेज न होती'

priyanka gandhi statements and congress

इसी क्षेत्र के मकेर बाजार मेन रोड पर आस-पास ही बने भाजपा, राजद और जदयू के चुनाव कार्यालयों के बीच चाय-पकौड़ी की दुकान चलाने वाले सोनेलाल राउत दिन भर ऐसी ही बहसों से रूबरू होते रहते हैं।

क्षेत्र का मूड क्या है यह पूछने पर वह छूटते ही जवाबी सवाल दागते हैं कि ये प्रियंका क्या बिहार भी आ रही हैं? जवाब नहीं मिलने पर वे कहते हैं कि बीते तीन-चार दिन से प्रियंका और मोदी को लेकर नेता लोग खूब बतियाते हैं।

रूडी का चुनावी जमघट को देखने के लिए टोपी लगाए खड़े छपरा के फल विक्रेता मोहम्मद शफीकुल्ला कहते हैं कि कांग्रेस ने देर कर दी अगर राहुल की जगह प्रियंका को उतारती तो नमो हवा इतनी तेज न होती।

विज्ञापन

प्रियंका के मैदान में उतरने से कांग्रेस उम्मीदवारों में उत्साह

priyanka gandhi statements and congress

बिहार कांग्रेस की प्रवक्ता भावना झा हालांकि इस राय से इत्तेफाक नहीं रखतीं, मगर यह जरूर मान रही हैं कि प्रियंका के मोदी पर प्रहारों ने यहां मैदान में उतरे कांग्रेस उम्मीदवारों में उत्साह का संचार किया है।

प्रियंका की वजह से सियासी चर्चाओं के बाजार में लौटने के साथ कांग्रेस के लिए बिहार से राहत की दूसरी खबर यह है कि चाहे देश के बाकी प्रदेशों में उसकी हालात खस्ता है, मगर बिहार में कम से कम 8 सीटों पर वह मुकाबला दे रही है।

किशनगंज और सासाराम के अलावा सुपौल, मुजफ्फरपुर जैसी सीटों पर भाजपा के साथ कांग्रेस सीधी कांटे की लड़ाई में है।

कांग्रेस बिहार में 8 सीटों पर मुकाबले में

priyanka gandhi statements and congress

हाजीपुर सीट पर भी लोजपा उम्मीदवार रामविलास पासवान को कांग्रेस के प्रत्याशी से कड़ी टक्कर मिल रही है।

करीब दो दशक बाद कांग्रेस पहली बार बिहार में इतनी सीटों पर मुकाबले में है।

राजद के साथ कांग्रेस का गठबंधन और लालू के माई समीकरण के फिर से उनके पास लौटने की वजह से कांग्रेस को बिहार में यह संजीवनी मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed