फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Priyanka gandhi meeting with senior congressi leaders

राहुल की ताजपोशी से पहले प्रियंका ने लगाई क्लास!

Tue, 07 Jan 2014 06:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Jan 2014 06:21 PM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi meeting with senior congressi leaders

कांग्रेस की ओर से 17 तारीख को होने वाली महत्वपूर्ण घोषणा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के घर कांग्रेस के आलानेताओं के साथ बैठक की।

विज्ञापन


गौर करने वाली बात है कि इस बैठक में न तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मौजूद थीं और न ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी।

इस बैठक में कांग्रेस की पहली पंक्ति के नेता अहमद पटेल, जनार्दन द्विवेदी, अजय माकन, मधुसूदन मिस्त्री, जयराम रमेश जैसे नेता शामिल थे।

उम्मीद जताई जा रही है कि एआईसीसी की 17 तारीख को मीटिंग के बाद राहुल की ताजपोशी की औपचारिक घोषणा हो जाएगी। इसी के मद्देनजर प्रियंका ने ये बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन


प्रियंका अदा करेंगी महत्वपूर्ण भूमिका
प्रियंका की इस बैठक से ये भी कयास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या आगामी लोकसभा चुनावों में प्रियंका गांधी कांग्रेस की ओर से कोई बड़ी भूमिका अदा करेंगी?

जिस तरह से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की गैरमौजूदगी में प्रियंका गांधी ने आला नेताओं के संग बैठक की वह प्रियंका की आगामी भूमिका की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है कि राहुल गांधी के साथ-साथ प्रियंका को कांग्रेस की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। इससे पहले भी प्रियंका गांधी की आगामी भूमिका को लेकर मीडिया में काफी कुछ कयास लगाए जा चुके हैं।

जनार्दन द्विवेदी ने दी सफाई
प्रियंका गांधी की भूमिका को लेकर हो रहे उठ रहे सवाल पर कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि प्रियंका गांधी पहले भी अमेठी और रायबरेली का काम देखती रही हैं और सक्रिय राजनीति में हैं।

वो इससे पहले भी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक करती रही हैं। इसके अलावा अपने विचारों को भी पार्टी नेताओं और पार्टी के साथ साझा करती रही हैं। इसमें कोई चौंकने वाली बात नहीं है।


उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सलाहकार के रूप में हैं। प्रियंका गांधी की ये सारी कवायद 17 तारीख को होने वाली एआईसीसी की मीटिंग को लेकर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed