फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   priyanka gandhi is housewife

'वाड्रा को जेल भेजने की बात पर घरेलू महिला की तरह रो रही हैं प्रियंका'

Thu, 24 Apr 2014 07:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी Updated Thu, 24 Apr 2014 07:52 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi is housewife

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झांसी ललितपुर संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी उमा भारती ने कहा कि राबर्ट वाड्रा को जेल भेजने संबंधी उनके बयान के बाद प्रियंका घरेलू महिला की तरह रो रही हैं।

विज्ञापन


मोदी की सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार में घिरे वाड्रा को जेल जाना ही होगा। वह बुधवार को मऊरानीपुर में पार्टी अध्यक्ष डा. राजनाथ सिंह के साथ चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रियंका से उनका कोई मुकाबला नहीं है। प्रियंका घरेलू महिला हैं, जबकि वह चार बार विधायक व पांच बार सांसद रह चुकी हैं। एक बार मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री भी रही हैं। प्रियंका को राजनीति की जानकारी भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मायावती के कान में एक करोड़ के हीरे'

priyanka gandhi is housewife

उन्होंने बसपा सुप्रीमो को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि दलित की बेटी एक करोड़ के हीरे कान में पहनती हैं और करोड़ों के बंगले में रहती हैं, जबकि बुंदेलखंड का दलित बेरोजगार रोजगार की तलाश में दिल्ली आदि शहरों में पलायन करने को मजबूर है।

प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अमित शाह, कल्याण सिंह व उनके संपर्क में सपा के साठ व बसपा के पचास विधायक हैं।

नरेंद्र मोदी की सरकार बनते ही यह विधायक अपनी- अपनी विधानसभाओं से स्वयं इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद यह सरकार अपने पाप कर्मों के कारण स्वयं ही गिर जाएगी।

'वाड्रा के रूप में सामने आया जीजाजी घोटाला’

priyanka gandhi is housewife

झांसी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा के रूप में कांग्रेस का जीजाजी घोटाला’ सामने आया है। केंद्र सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल में कामनवेल्थ गेम्स, टू जी व थ्रीजी समेत विभिन्न मामलों में 550 लाख करोड़ रुपये का घोटाला हो चुका है।

अपने को गरीबों का मसीहा कहने वाले मुलायम सिंह व मायावती सत्ता का सुख भोगने के लिए यूपीए सरकार को बैसाखी की तरह समर्थन देते रहे, जिससे देश में महंगाई व भ्रष्टाचार बढ़ा है। वह बुधवार को भाजपा प्रत्याशी उमा भारती के समर्थन में मऊरानीपुर के मेला ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर ही जातिवाद, भतीजावाद और संप्रदायवाद की किलेबंदी से देश को छुटकारा मिल सकेगा, क्योंकि इन्हीं से भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। वह सरकार नहीं, देश बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। क्योंकि आजादी के बाद 67 सालों में से 55 साल तक कांग्रेस ने ही सत्ता को चलाया है, मगर भारत महाशक्ति बनने की जगह दुनिया का सबसे गरीब देश बनकर रह गया है। भाजपा के कार्यकाल में एक बार भी देश में महंगाई नहीं बढ़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed