फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   priyanka gandhi has given happy moment to congress

कांग्रेस को खुश रहने की वजह दे दी प्रियंका ने

Wed, 16 Apr 2014 11:34 AM IST
Updated Wed, 16 Apr 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi has given happy moment to congress

भाजपा नेता वरुण गांधी पर प्रियंका गांधी के बयान को लेकर कांग्रेस खुश है। विपक्ष के खिलाफ प्रियंका की बैटिंग से पार्टी को उम्मीद है कि इससे कांग्रेस के खिलाफ नकारात्मक माहौल को कुछ हद तक कम करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


पार्टी मजबूती से प्रियंका के पीछे खड़ी हो गई है। पार्टी के नेता उम्मीद कर रहे हैं कि प्रियंका जल्द मोदी पर भी निशाना साधकर पार्टी के चुनावी प्रचार अभियान को तीखा करने में अहम भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन


बनारस में चुनाव प्रचार के सवाल पर पार्टी ने कहा है कि खुद प्रियंका ने रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार करने की बात कही है। इसलिए कहीं और प्रचार करने की बात महज अटकल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'वरूण ने किया धोखा'

priyanka gandhi has given happy moment to congress

मंगलवार को प्रियंका ने कहा था कि वरुण ने उनके परिवार के साथ धोखा किया। प्रियंका ने कहा कि ये घर की चाय पार्टी नहीं है। लड़ाई विचारधारा की है। वे हमारे विरोधी विचारधारा में है तो जाहिर है कि हम उनका विरोध करेंगे।

प्रियंका के वरुण पर निशाने को लेकर कांग्रेस महासचिव अजय माकन कहते हैं कि उन्होंने सिद्धांतों की बात की है। उन्होंने किसी पर निजी हमला नहीं किया। बल्कि पार्टी के सिद्धांतों को ही दोहराया है। उनके बयान को व्यक्तिगत टिप्पणी के तौर पर नहीं लेना चाहिए।

बनारस में मोदी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने को लेकर माकन ने कहा कि वह रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार करेंगी। उन्होंने यह बात स्पष्ट कर दी है, इससे ज्यादा कुछ और जोड़ना ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed