फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Priyanka gandhi gave statement on speculation

अफवाहें बंद करें, शुक्रगुजार रहूंगी: प्रियंका

Sat, 09 Aug 2014 09:58 AM IST
Updated Sat, 09 Aug 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi gave statement on speculation

प्रियंका गांधी ने आखिरकार एक बार फिर कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी संभालने की अटकलों को खारिज कर दिया है। पार्टी में बड़े पद संभालने की खबरों को आधारहीन और मनगढ़ंत करार देते हुए प्रियंका ने परोक्ष रूप से इसे लेकर निराशा भी जाहिर की है।

विज्ञापन


प्रियंका ने शुक्रवार को कहा कि ये खबरें बिल्कुल आधारहीन हैं और उन्हें पार्टी में किसी पद की कोई लालसा नहीं है। प्रियंका के पार्टी में आने की खबरों को हवा देने वाले नेताओं को लेकर भी उन्होंने निराशा जाहिर की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं उन लोगों की शुक्रगुजार होऊंगी, जो इन अफवाहों को बंद करेंगे। जिस समय पर और जिस तरह से इन अफवाहों को हवा दी जा रही है, वो बहुत गलत है।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस में उनके विभिन्न पद संभालने के बारे में लगाए जाने वाले कयास गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदारी संभालने की अटकलें लग रही थीं

Priyanka gandhi gave statement on speculation

इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस ने कहा था कि पार्टी चाहती है कि गांधी परिवार के तीनों सदस्य नेतृत्व की भूमिका संभालें। पार्टी प्रवक्ता शोभा ओझा ने कहा था कि देशभर में हर कोई चाहता है कि गांधी परिवार के सभी सदस्यों को राजनीति में आना चाहिए।

उन्होंने कहा था कि हम चाहते है कि तीनों पार्टी की कमान संभालें। ओझा से इलाहाबाद में लगे उन पोस्टरों के बारे में पूछा गया था, जिसमें दावा किया गया है कि प्रियंका गांधी वाड्रा जल्द सक्रिय राजनीति में शामिल होंगी।

प्रियंका को लेकर लोकसभा चुनाव से पहले भी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी संभालने की अटकलें लग रही थीं। चुनाव से पहले भी प्रियंका और कांग्रेस कई बार इन खबरों का खंडन कर चुकी हैं।

'राहुल गांधी के कद पर असर पड़ेगा'

Priyanka gandhi gave statement on speculation

मगर बृहस्पतिवार को जिस तरह से पार्टी की अधिकारिक ब्रीफिंग से कहा गया था कि कांग्रेस चाहती है कि तीनों पार्टी की कमान संभालें। उसे लेकर कांग्रेस हाईकमान असहज माना जा रहा था।

इसके बाद ही प्रियंका को इन खबरों को सिरे से खारिज करना पड़ा है। पार्टी में छोटे से लेकर वरिष्ठ नेताओं की कमी नहीं है जो खुलकर प्रियंका गांधी की पार्टी में सक्रियता का स्वागत करते हैं।

लेकिन पार्टी में कई नेता मानते है कि प्रियंका खुद सोचती है कि उनके सामने आकर जिम्मेदारी संभालने से राहुल गांधी के कद पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed