फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Priyanka don't campaign against narendra modi

प्रियंका बोलीं, नहीं करूंगी काशी में मोदी के खिलाफ प्रचार

Tue, 06 May 2014 09:29 AM IST
Updated Tue, 06 May 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
Priyanka don't campaign against  narendra modi

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा ने साफ कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में किसी दल या गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने नहीं जा रहा। हालांकि उन्होंने कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने का विश्वास जताया।

विज्ञापन


प्रियंका ने पार्टी प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करने वाराणसी जाने की अटकलों को सिरे से खारिज किया।

क‌िसी को नहीं म‌िलेगा बहुमत

Priyanka don't campaign against  narendra modi

सोमवार को मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अतिथि गृह में मीडिया से हुई अनौपचारिक बातचीत में प्रियंका ने कहा कि मौजूदा चुनाव में किसी दल या गठबंधन को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा।

उन्होंने किसी दल विशेष की हवा चलने से इंकार करते हुए कहा कि चुनाव बाद कांग्रेस ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शन करने जाएंगी प्रियंका

Priyanka don't campaign against  narendra modi
एक अन्य सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि वह वाराणसी से पार्टी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे अजय राय के पक्ष में प्रचार करने नहीं जा रही हैं।


अजय राय की ओर से लगातार इस बात का दावा कि प्रियंका सात मई के बाद वाराणसी आएंगी को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अजय से कभी इस बात का वादा नहीं किया।

प्रियंका का कहना था कि उन्होंने अमेठी में चुनाव समाप्त होने के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जाने की बात जरूर कही थी। अमेठी को एक बार फिर अपना घर बताते हुए प्रियंका ने यहां के लोगों को परिवार का सदस्य बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed