फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Priyanka chopara shared a video of swachh bharat abhiyan

प्रियंका ने उठाया कचरा, मोदी ने की तारीफ

Tue, 25 Nov 2014 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला नई दिल्ली Updated Tue, 25 Nov 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
Priyanka chopara shared a video of swachh bharat abhiyan

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से अब तक खेल और फिल्म जगत की तमाम हस्तियां जुड़ चुकी हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी मोदी के इस अभियान में अपना योगदान दिया है।

विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो अपलोड़ किया है जिसमें वो साफ सफाई करती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा मुंबई के एक इलाके में अपनी टीम के साथ साफ सफाई करती नजर आ रही हैं। वीडियों में दिखाया गया है कि गंदगी के अंबार के बीच किस तरह से लोग जीने को मजबूर हैं और बच्चे उसी गंदगी के बीच अपने अपने खेल का लुत्फ उठाते हैं।
विज्ञापन


इस वीडियो में प्रियंका अपनी पूरी यूनिट के साथ हांथ में ग्लब्स और मुंह में मास्क पहनकर कूड़ा बीनती हुई दिख रही हैं।

प्रियंका ने यह वीडियो अपलोड करने के बाद अपने फेसबुक पेज पर ही लिखा, "गांधीजी ने कहा है अगर आप बदलाव देखना चाहते हैं, तो उसके लिए सबसे पहले आप अपने आप को बदलें। यह बात याद दिलाने के लिए मोदी आपका शुक्रिया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जवाब में मोदी ने ट्वीट किया, "मोदी ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा,"प्रियंका चोपड़ा द्वारा किया गया एक अनूठा प्रयास। स्वच्छ भारत बनाने के लिए लोगों को एक साथ लाने का यह बेहतर तरीका है।"#my clean india





विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed