फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   priya dutt defends sanjay dutt

संजय को माफी दिलाने की कोशिश करेंगे: प्रिया

Sun, 24 Mar 2013 01:51 AM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Sun, 24 Mar 2013 01:51 AM IST
विज्ञापन
priya dutt defends sanjay dutt

1993 के मुंबई धमाकों के लिए दोषी करार दिए गए अभिनेता संजय दत्त को सलाखों से बचाने की मुहिम जोर पकड़ती जा रही है।

विज्ञापन


इस मुहिम को तेज करने में उनके परिजन भी जोर-शोर से जुट गए हैं। उनकी बहन और कांग्रेस सांसद प्रिया दत्त ने शनिवार को यहां कहा कि संजय को माफी दिलाने के सभी विकल्पों को आजमाया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को 1993 में मुंबई बम धमाका मामले में अवैध हथियार रखने का दोषी मानते हुए संजय को पांच साल की सजा सुनाई थी, जिसमें से 18 महीने वे पहले ही जेल में काट चुके हैं।
विज्ञापन


प्रिया ने कहा, ‘एक बहन होने के नाते, एक परिवार के तौर पर हम हमेशा संजय के साथ हैं। हम उन्हें माफी दिलाने के लिए हर विकल्प की तलाश करेंगे।’

प्रिया के अनुसार अगर कैद का उद्देश्य सुधार और अपराध के लिए सजा है, तो मेरा मानना है कि संजय ने दोनों का पालन किया है।

सुप्रीम कोर्ट की सजा को स्वीकार करते हुए दत्त परिवार की ओर से प्रिया ने कहा, ‘हम मजबूती से एक-दूसरे के साथ हैं और एक-दूसरे का हौसला बढ़ा रहे हैं। 20 साल की अग्निपरीक्षा अब अपने आखिरी दौर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीस साल किसी के लिए पूरी जिंदगी होती है। संजय के मामले में यह समय तनाव, चिंता और पछतावे का सबब रहा है।’ संजय के समर्थन में उतरे बॉलीवुड और मीडिया का भी प्रिया ने आभार जताया।

संजय को कम सजा मिली: आरएसएस
अभिनेता संजय दत्त को माफी देने की उठ रही मांगों पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने कड़ा ऐतराज जताया है।

संघ के मुखपत्र पांचजन्य में शनिवार को कहा गया कि आखिर संजय की सजा पर इतनी हायतौबा क्यों मची हुई है, जबकि उन्हें मामले में कम सजा मिली है।

संपादकीय में कहा गया है कि फैसले से पीड़ित परिवारों को कितनी राहत मिली होगी जो बीते बीस साल से गुस्से में जी रहे थे।

वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उस अभिनेता के लिए बेवजह हो हल्ला मचा रहे हैं। फैसले से साफ है कि संजय दत्त को मामले में कम सजा मिली है।

संजय की माफी की बात करने वाले लोगों को यह सोचना चाहिए कि इस धमाके में सैकड़ों बेटों के सिर से उनके पिता का साया उठ गया था और कई परिवारों का भविष्य तबाह हो गया।

'माफ करने का अधिकार नहीं'
वरिष्ठ वकील और भाजपा नेता महेश जेठमलानी ने कहा है कि सरकार के पास सुप्रीम कोर्ट से पांच साल कैद की सजा पाए अभिनेता संजय दत्त को माफ करने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने प्रेस परिषद के अध्यक्ष न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू की इस मामले में ‘गलत तथ्यों’ से भरी बयानबाजी की भी कड़ी आलोचना की।

काटजू ने ही सबसे पहले संजय दत्त को माफ करने की बात कही थी और उसके बाद दर्जनों नेता-अभिनेता बॉलीवुड हीरो की सजा माफ करने की वकालत करने मैदान में उतर पड़े।

जेठमलानी ने कहा कि संजय दत्त को आर्म्स एक्ट में सजा दी गई है और राज्य के गवर्नर को अनुच्छेद 161 के तहत इस मामले में सजा पाने वाले को माफी देने का अधिकार नहीं है।

ऐसे में काटजू द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल को लिखा गया पत्र गलत तथ्यों से भरा है। उन्होंने काटजू को सलाह दी कि उन्हें दिल से सोचने के बजाय दिमाग से सोचना चाहिए।


जेठमलानी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को शोभा नहीं देता कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्षोभ व्यक्त करें।

माफी के पक्ष में नहीं अन्ना हजारे
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे संजय दत्त को माफी दिए जाने के पक्ष में नहीं हैं। शनिवार को उन्होंने कहा कि न्यायपालिका ने अपना यह फैसला दिया है। फैसले से छेड़छाड़ नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग उनसे प्यार करते हैं, उन्हें संजय की माफी की मांग करने का हक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed