फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   privilege motion against hrdminister smriti zubin irani

विशेषाधिकार हनन के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया हंगामा

Tue, 01 Mar 2016 05:34 AM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 05:34 AM IST
विज्ञापन
privilege motion against hrdminister smriti zubin irani

लोकसभा में आम बजट पेश होने से ठीक पहले मुख्य विरोधी दल कांग्रेस ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस चाह रही थी कि सदन में मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ रोहित वेमुला मामले में दिए बयान को लेकर विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जाए।

विज्ञापन


इसको लेकर सोमवार को 11 बजे सदन की बैठक शुरू होते ही कांग्रेसी सदस्य नोटिस देने का हवाला देकर हंगामा करने लगे।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने जैसे ही वित्त मंत्री अरुण जेटली को आम बजट 2016-17 पेश करने के लिए कहा, कांग्रेसी सदस्य खड़े हो गए और विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

फिर पेश हुआ बजट

privilege motion against hrdminister smriti zubin irani

इस पर महाजन ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है। सदस्य शांत होकर बैठ जाएं और बजट पेश होने दें। लेकिन कांग्रेस के सदस्य हंगामा करते रहे। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू खड़े हुए।

उन्होंने कहा कि आज बजट पेश होने का दिन है। अभी तक ऐसा नहीं हुआ है कि इस दौरान इस तरह की परंपरा डाली जाए। इसलिए बजट पेश हो जाने दीजिए।

इसके बाद फिर लोकसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से शांत होने की अपील की और वित्त मंत्री से बजट पेश करने के लिए कहा। इसके बाद सदस्य मान गए और वित्त मंत्री ने बजट भाषण पढ़ना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed