फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   private jet with bjp leaders makes emergency landing

भाजपा नेताओं का विमान आपात स्थिति में उतरा

Mon, 08 Apr 2013 03:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट
नई दिल्ली/इंटरनेट Updated Mon, 08 Apr 2013 03:18 PM IST
विज्ञापन
private jet with bjp leaders makes emergency landing

भाजपा के शीर्ष नेताओं राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को ले जा रहे एक विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद आज उसे इंदिरागांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतार लिया गया।

विज्ञापन


ये नेता बेंगलूर में आयोजित पार्टी की एक रैली में भाग लेने के लिए सुबह साढे नौ बजे यहां से रवाना हुए थे।

पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने अपने ट्वीट में बताया कि विमान के उडा़न भरने के थोड़ी देर बाद ही उसके ऑटो पायलट सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया। पायलट ने इस स्थिति की जानकारी दी और फिर मैनयुल सिस्टम के आधार पर विमान को वापस मोड़ लिया और उसे आपात स्थिति में उतारा।
विज्ञापन


स्वराज ने बताया कि विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सिंह के बेंगलूर कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed