फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   priti zinta and maxwell searched more than modi-rahul

मोदी-राहुल को पीछे छोड़ आगे निकले ये!

Thu, 24 Apr 2014 07:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 24 Apr 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
priti zinta and maxwell searched more than modi-rahul

भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर वाले इस चुनाव में भला सर्च इंजन गूगल पर नेटीजंस सबसे ज्यादा क्या खोज रहे होंगे? आप कहेंगे राजनीति से ज्यादा लोगों की और किस बात में दिलचस्पी हो सकती है।

विज्ञापन


नहीं, यह जवाब गलत है दरअसल राजनीति का नंबर क्रिकेट और बालीवुड के बाद है।

पर्सनैलिटी सर्च में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रिटी जिंटा और क्रिकेट स्टार ग्लेन मैक्सवेल के आगे होने की वजह शायद यही है कि चुनाव इस बार काफी लंबे चल रहे हैं।

विज्ञापन

गूगल सर्च में मोदी की बादशाहत

priti zinta and maxwell searched more than modi-rahul

लेकिन अगर गूगल पर सर्च किए जाने वाले राजनीतिकों की ही बात करें तो जनता सबसे ज्यादा नरेंद्र मोदी के बारे में ही बात कर रही है। मोदी के बारे में सबसे ज्यादा जानकारी गुजरातियों ने चाही है इसके बाद 80 सीटों वाले यूपी का नंबर है।

मोदी में उत्तर प्रदेश के लोगों की दिलचस्पी उनके वाराणसी से चुनाव लड़ने की वजह से भी है। सबसे ज्यादा मोदी के भाषण सर्च किए गए हैं। यह मोदी के लिए अच्छी बात हैं क्योंकि वे बेहतरीन वक्ता जो हैं।

लेकिन सितंबर में मोदी को जब भाजपा ने पीएम पद का प्रत्याशी घोषित किया था तब उनके बारे में जानने की लोगों में सबसे ज्यादा इच्छा थी। तब की तुलना में यह आंकड़ा अब 36 फीसदी ही रह गया है।

क्या है राहुल और केजजरीवाल का सर्च में नंबर?

priti zinta and maxwell searched more than modi-rahul

दूसरे नंबर पर राहुल गांधी हैं। उनके बारे में सबसे ज्यादा यूपी और फिर हरियाणा के लोगों ने जानना चाहा है। साथ में उनकी मां सोनिया को भी लोगों ने सर्च किया है। हालांकि इंटरनेट पर राहुल को लेकर चुटकुलों की भरमार है।

लिस्ट में आगे जो लोग हैं उनके बारे में जानकर भी आप चौंक जाएंगे। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल भले ही न्यूज चैनलों और अखबारों में छाये रहें पर गूगल इंडिया में सर्च किए गए लोगों में उनका नंबर छठा है।

आपको लगता होगा कि केजरीवाल सोनिया और मनमोहन सिंह से पीछे हैं लेकिन वे अन्ना द्रमुक नेता जयललिता से भी पीछे हैं। लेकिन जैसा कि राहुल गांधी के चुटकुलों की लोकप्रियता देखकर लगता है इंटरनेट पर ज्यादा सर्च किया जाना और असल में पापुलर होना अलग-अलग बात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed