फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   prisoners get away from agra jail.

आगरा में हवालात से 4 कैदी फरार, 5 सस्पेंड

Mon, 08 Sep 2014 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 08 Sep 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
prisoners get away from agra jail.

आगरा के ताजगंज की हवालात से चार शातिर कैदी फरार हो गए हैं। घटना सुबह करीब चार बजे की है। इन लोगों को पेशी के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन


इन चार कैदियों के नाम मलखान उर्फ अजीत, मलखना थाना अकाराबाद अलीगढ़ का रहने वाला है, दूसरा है प्रहलाद, यह स्कूल वाली गली, थाना टुंडला का रहने वाला है। तीसरा है गौरव जो कि फर्रुखाबाद का रहने वाला है। चौथा है जोगेश, जो कि न्यू आगरा का रहने वाला है।
विज्ञापन


इन सभी लोगों को फिरोजाबाद से दिल्ली पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। इन चार कैदियों के साथ शीलेंद्र नाम का कैदी भी हवालात में बंद था। शीलेंद्र, मैनपुरी का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों कैदियों ने मिलकर शीलेंद्र की पिटाई की और उसे घायल कर दिया। इन लोगों ने हवालात का पूरा एक गेट उखाड़कर अलग कर दिया और फरार हो गए। इस खबर के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पुलिस फरार कैदियों को खोजने के लिए दबिश दे रही है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिसकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है।

इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर पूरन सिंह समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed