फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   prisoner have right to sex in jail

'जेल में कैदी को भी है सेक्स का अधिकार'

Thu, 16 May 2013 03:59 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 16 May 2013 03:59 PM IST
विज्ञापन
prisoner have right to sex in jail

दिल्ली की जेल में हत्या के आरोप में बंद एक कैदी ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि उसे पत्नी के साथ सेक्स की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन


आरोपी कैदी संदीप त्यागी ने इसके पीछे तर्क दिया है कि जेल में बंद कैदियों के भी अपने कुछ मौलिक अधिकार होते हैं और उसे वह अधिकार मिलने चाहिएं।

दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत देने की मांग करते हुए संदीप ने कहा कि कैदियों को भी यौन संबंध बनाने का अधिकार है और उन्हें अपने साथी के साथ बच्चे पैदा करने का मौलिक अधिकार है।

जानकारी के मुताबिक संदीप 2008 से हत्या के एक मामले में जेल में बंद है। उसके वकील ने कोर्ट में कहा कि जेल में सजा काट रहे आरोपी के अपने मौलिक अधिकार हैं, हालांकि जेल में रहते हुए उन अधिकारों पर ग्रहण लग जाता है।
विज्ञापन


संदीप के वकील ने कहा कि सैक्स जैसे अन्य लोगों के लिए जरूरी है, वैसे ही जेल में बंद अपराधियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। अगर जेल में बंद कैदी को इसकी स्वतंत्रता नहीं मिली तो वह जेल के अंदर अप्राकृतिक यौन संबंध जैसे अपराध भी कर सकता है इसलिए कैदियों को इसकी थोड़ी-सी स्वतंत्रता मिलनी चाहिए ताकि वे जेल में ऐसी घटनाओं को अंजाम न दे सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed