{"_id":"a6841fd363fbecea16d9100136247acb","slug":"prisoner-from-varanasi-gets-top-for-ignou-will-get-gold-medal-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैदी ने किया इग्नू टॉप, गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कैदी ने किया इग्नू टॉप, गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 08 Aug 2015 03:55 PM IST
विज्ञापन
कहते हैं कुछ लोग सपने देखते हैं और कुछ लोग सपनों को हकीकत में ही बदल डालते हैं। और जब सपने हकीकत बनते हैं तो कई लोगों के लिए प्रेरणादायक भी हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ कारनामा कर दिखाया है वाराणसी जेल के एक कैदी ने।
विज्ञापन
इस कैदी की उम्र 23 साल है। नाम है अजीत कुमार सरोज। तकरीबन ढाई साल पहले जमीन विवाद को लेकर गैर इरादतन हत्या के आरोप में दोषी करार दिया गया था। दस साल की सजा काट रहे अजीत ने वो कारनामा कर दिखाया है जो वाराणसी के 20 जिलों के 6000 छात्र नहीं कर पाए।
विज्ञापन
इस कैदी ने इग्नू के डिप्लोमा इन टूरिज्म में राष्ट्रीय स्तर पर टॉप किया है। अब बनारस हिंदू विश्वविद्यालय अजीत को गोल्ड मेडल से नवाज रहा है। कैदी अजीत ने वाराणसी के सेंट्रल जेल से ही पढ़ाई की और ये उपलब्धि अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या के दोषी को गोल्ड मेडल
जेल के अधिकारियों की मानें तो अजीत के नाम ये उपलब्धि जुड़ने से इसका फायदा अन्य कैदियों को भी मिलेगा। अजीत से प्रेरणा लेकर और कैदी भी पढ़ाई करने का मन बनाएंगे। इससे जेल का माहौल भी अच्छा होगा। अधिकारियों की मानें तो इससे पहले बरेली जेल के कई कैदियों ने इग्नू से बहुत से कोर्स किए हैं और अच्छे अंक हासिल किए हैं। लेकिन ये पहली बार है जब यूपी से कोई नेशनल टॉपर बना है।
इग्नू की बनारस ब्रांस के अधिकारियों की मानें तो इस कैदी ने वाराणसी के लिए गोल्ड मेडल हासिल करके इतिहास रचा है। क्योंकि अजीत वाराणसी से गोल्ड मेडल पाने वाला इकलौता छात्र है। अजीत को बीएचयू के दीक्षांत समारोह के दौरान गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इसके अलावा अजीत मानवाधिकार, आपदा प्रबंधन, एनजीओ मैनेजमेंट और खाद्य और पोषण जैसे डिप्लोमा कोर्स कर चुका है। सभी में 65 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं।