पेशी पर लाए कैदी ने पिया हेयर डाई, दर्द भरी है इसकी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को पेशी पर न्यायालय लाए गए अभियुक्त ने हेयर डाई पी ली, जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
एरच थाना क्षेत्र के ग्राम इस्किल निवासी मीनू कुशवाहा (25) पिछले दस माह से एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल में निरुद्ध है। अभियुक्त पर कई अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं।
मंगलवार को उसे झांसी जेल से पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर न्यायालय लाया गया। न्यायालय परिसर में वह पुलिस की मौजूदगी में बेहोश होकर गिर पड़ा।
यह देख कर कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस अभियुक्त को बेहोशी की हालत में लेकर जिला अस्पताल आ गई। यहां उपचार के दौरान उसे होश आ गया।
हाथ में पड़ रहे हैं कीड़े
होश में आने पर अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उसने हेयर डाई पी ली है। दो सौ रुपये देकर उसने हेयर डाई जेल के अंदर मंगाई थी। कारण पूछने पर उसने पत्रकारों को बताया कि कुछ माह पहले वह जेल में फिसल कर गिर गया था, तब से उसका एक हाथ काम नहीं कर रहा है।
हाथ में कीड़े पड़ रहे हैं। सूचना के बाद भी जेल प्रशासन उपचार नहीं करा रहा है, जबकि उसकी पीड़ा बढ़ती जा रही है। जेल में उसके साथ गाली-गलौज भी की जाती है। त्रस्त होकर उसने हेयर डाई पी है। हालांकि, जेल प्रशासन इस मामले में अभी कुछ भी कहने से बच रहा है।