फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   prisoner climb to tree to stop marriage of his girlfriend

प्रेमिका से मिलने के लिए कैदी का हंगामा, पेड़ पर चढ़ा

Wed, 03 Feb 2016 09:43 AM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
prisoner climb to tree to stop marriage of his girlfriend

मंडलीय कारागार में प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ा एक कैदी मंगलवार की सुबह पेड़ पर चढ़ गया। वह अपनी प्रेमिका की मंगलवार को हो रही शादी को लेकर परेशान था।

विज्ञापन


उसे मनाने में नाकाम जेल अफसरों ने अंतत: उसके भाई को बुलवाया। उसने कैदी को समझाकर नीचे उतारा। कैंपियरगंज के मुसाबार निवासी कर्मराज के खिलाफ पुलिस ने नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुराचार करने का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


जुलाई 2015 में कैंपियरगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। तभी से वह जेल में है। सोमवार को कर्मराज का दोस्त उससे मिलने जेल आया था। मुलाकात के दौरान दोस्त ने उसे बताया था कि उसकी प्रेमिका की मंगलवार को शादी है। इसके बाद कर्मराज परेशान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में नहीं सोया वह

prisoner climb to tree to stop marriage of his girlfriend

जेल सूत्रों के मुताबिक रात में वह सोया नहीं और बैरक में टहलता रहा। सुबह साढ़े छह बजे बैरक खुलते ही आत्महत्या की धमकी देते हुए कर्मराज पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद जेल में हड़कंप मच गया।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसके शर्मा, जेलर आरके सिंह, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डिप्टी जेलर देवदर्शन सिंह, विपुल सिंह उसे नीचे उतारने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ा रहा। अंतत: जेल अधिकारियों ने कर्मराज के भाई परमवीर को फोन कर बुलाया। परमवीर ने कर्मराज को समझाकर नीचे उतारा। उसे बैरक में बंद कर दिया गया है।

छह घंटे परेशान रहे अधिकारी

कर्मराज सुबह साढ़े छह बजे पेड़ पर चढ़ा था। दोपहर साढ़े बारह बजे तक अधिकारी उसे नीचे उतारने के लिए मनाते रहे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। जेल में बंद अन्य कैदी भी उसे नीचे उतारने के लिए तरह-तरह का प्रलोभन देते रहे।

कर्मराज प्रेमिका से मिलने की जिद्द कर रहा था। दोपहर में उसे समझाकर किसी तरह से पेड़ से नीचे उतार लिया गया।
- आरके सिंह, जेलर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed