फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   prisoner beat police sub inspector in up

...और बीच कचहरी दरोगा को कैदी ने दौड़ाया, पढ़िए दिलचस्प मामला

Wed, 27 May 2015 01:44 AM IST
Updated Wed, 27 May 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
prisoner beat police sub inspector in up

अलीगढ़ में दीवानी में सीजेएम कोर्ट के बाहर मंगलवार दोपहर उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक कैदी ने खुद की सुरक्षा में आए दरोगा को ही दौड़ा लिया।

विज्ञापन


बात सिर्फ इतनी थी कि कैदी तारीख से पहले अपने परिजनों से कुछ देर रुककर बात करना चाह रहा था। मगर दरोगा ने उसे रोक दिया। इसी बात पर कैदी भड़क गया और उसने दरोगा से जमकर धक्का-मुक्की करते हुए गरियाया और उसकी पिस्टल तक खींचने की कोशिश की। इस दौरान दरोगा ने खुद को दौड़कर बचाया।
विज्ञापन


महानगर के कोतवाली इलाके का इदरीश हत्या के मुकदमे में सजायाफ्ता है और इन दिनों आगरा सेंट्रल जेल में है। यहां उस पर मारपीट का एक मुकदमा अदालत में लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

...तो कैदी छीन लेता दरोगा की पिस्टल

prisoner beat police sub inspector in up

इसी मुकदमे में तारीख के लिए उसे मंगलवार दोपहर आगरा से यहां तारीख पर लाया गया। दीवानी के बाहर गाड़ी से उतरते ही इदरीश के परिजन उसे दिखाई दे गए।

वह उनसे बातचीत को प्रयासरत था। मगर दरोगा चाह रहा था कि पहले वह अपनी तारीख कर ले। उसके बाद उसे चलते-चलते बात करा दी जाएगी। इसी टोकाटाकी में सीजेएम कोर्ट के बाहर दरोगा और इदरीश उलझ गए। पहले तो इदरीश ने दरोगा को धकियाया और फिर गाली देते हुए उसकी पिस्टल तक खींचने को दौड़ा।

इस पर दरोगा ने खुद को दौड़कर बचाया और इदरीश की हरकतों की मोबाइल में क्लिपिंग भी बनाई। इस दौरान हंगामा बढ़ता देख कुछ अधिवक्ता एकत्रित हो गए और दोनों पक्षों को शांत किया। इसके बाद इदरीश की पेशी कराई और बाद में उसे आगरा ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed