फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Principal arrest for defame prime minister

लादेन के साथ मोदी की फोटो छापने पर प्रिंसिपल गिरफ्तार

Sat, 14 Jun 2014 09:27 AM IST
Updated Sat, 14 Jun 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
Principal arrest for defame prime minister

त्रिसूर के पॉलिटेक्निक कॉलेज की पत्रिका में बिन लादेन और हिटलर जैसे नकारात्मक चेहरों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छापने के मामले में कालेज प्रिंसिपल की गिरफ्तारी के बाद एक दूसरे कालेज की पत्रिका में भी मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी छापने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को गुरुवायुर के श्रीकृष्णन कालेज के प्रिंसिपल और 11 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उधर, कालेज को संचालित करने वाली संस्था गुरुवायुर श्रीकृष्म मंदिर की प्रबंधन समिति ने प्रिंसिपल से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की श‌िकायत

Principal arrest for defame prime minister

पुलिस ने कहा कि भाजपा और उसके युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इससे पहले त्रिसूर के सरकारी पॉलिटेक्निक कालेज की 2013-14 की पत्रिका में मोदी की तस्वीर एडोल्फ हिटलर, जॉर्ज बुश, ओसामा बिन लादेन जैसे ‘नकारात्मक चेहरों’ के साथ छापने पर कालेज के प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया।

हार्ड ड‌िस्क को क‌िया जब्त

Principal arrest for defame prime minister

पुलिस ने कहा कि इस मामले में 10 जून को बनाए गए सात आरोपियों में प्रिंसिपल एमएन कृष्णन कुट्टी भी शामिल थे। बीमार होने के कारण उन्हें बुधवार को गिरफ्तार नहीं किया गया था।

कुट्टी को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया गया और बाद में उन्हें जमानत मिल गई। पुलिस ने 11 जून को पोलिटेक्निक कालेज में छापेमारी कर पत्रिका की 392 प्रतियों, एक कंप्यूटर और डिजाइनर के हार्ड डिस्क को जब्त कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed