फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Principal accused of sexual abuse leveled at DM

प्रिंसिपल ने डीएम पर लगाया रेप का आरोप

Tue, 03 Mar 2015 09:14 AM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
Principal accused of sexual abuse leveled at DM

मध्यप्रदेश के पन्ना के जिलाधिकारी आरके मिश्रा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद केंद्रीय विद्यालय की प्रिंसिपल अपने बयान से पलट गई हैं। हालांकि उनकी शिकायत और बयान के बाद पन्ना पुलिस ने कलक्टर के खिलाफ 376 समेत दो धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


उन्हें पद से हटाकर  भोपाल शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन पता नहीं 24 घंटे में ऐसा क्या हुआ कि मैडम मिश्रा को नेक इंसान बताने लगीं। यह मामला दो दिन पहले उस समय सुर्खियों में आया था, जब बुंदेलखंड इलाके के पन्ना स्थित केंद्रीय विद्यालय की प्रिंसिपल ने अपने घर पर फिनायल पी लिया था।
विज्ञापन


उनकी हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए थे। जिसमें उन्होंने कलेक्टर पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि वह उन्हें सरकारी काम से अपने बंगले पर बुलाकर दुष्कर्म करते थे और धमकाते भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा डीएम घर बुलाकर करते थे दुष्कर्म

Principal accused of sexual abuse leveled at DM

मिश्रा ने इस आरोप को गलत बताते हुए कहा था कि प्रिंसिपल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी तो एक दिन बाद ही मैडम अपनी शिकायत से मुकर गईं।

अब उनका कहना है कि नौकरानी की गलती से फिनायल पी ली थी। पन्ना के एसपी आईपी अरजरिया का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, अब कोर्ट में बयान देकर प्रिंसिपल केस खत्म करवा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed